भारत और अमेरिका की सेनाओं ने दोनों देशों के बीच बढ़ते रणनीतिक सहयोग के तहत विशाखापत्तनम में तीन दिवसीय संयुक्त मानवीय सहायता अभ्यास ‘टाइगर ट्रंफ’ किया। अमेरिकी सेना की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, “इस सप्ताह का टाइगर ट्रंफ अभ्यास क्षेत्र में आपदा राहत के समन्वय के लिए भारतीय और अमेरिकी सेनाओं के बीच किया गया दूसरा अभ्यास था।”
Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks
पहला टाइगर ट्रंफ अभ्यास भी विशाखापत्तनम में हुआ था। यह नवंबर 2019 में नौ दिनों तक चला था, जिसमें अमेरिका के 500 से अधिक नौसैनिक और नाविक शामिल हुए थे। वहीं, भारत की तरफ से लगभग 1,200 नौसैनिकों, वायुसेना कर्मियों और सैन्य जवानों ने इसमें हिस्सा लिया था। बयान में कहा गया है, “इस साल के अभ्यास में 50 संयुक्त प्रतिभागी शामिल हुए और यह अभ्यास स्टाफ नियोजन पर केंद्रित है, जिसमें कूटनीतिक, परिचालन और सैन्य समन्वय को सुव्यवस्थित करने से जुड़ी प्रक्रियाओं पर जोर दिया गया है।”
टाइगर ट्रंफ साल 2022 का वह तीसरा अभ्यास है, जिसके लिए भारत और अमेरिका की सेनाएं विशाखापत्तनम में साथ आई हैं। फरवरी में भारत के द्विवार्षिक अभ्यास ‘मिलन’ के लिए अमेरिकी सेना 30 से अधिक अन्य देशों की फौजों के साथ विशाखापत्तनम में एकजुट हुई थी।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]एलेना रिबाकिना ने मेलबर्न में खेले गए ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 के महिला एकल फाइनल में…
एक शोध दल ने बताया है कि उन्होंने प्रयोगशाला में चूहों में अग्नाशय कैंसर (Pancreatic…
भारत का कृषि क्षेत्र एक नए दौर में प्रवेश कर रहा है, जहाँ अब केवल…
गुजरात ने ग्रामीण शासन को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की है।…
भारत का बहुप्रतीक्षित मानव अंतरिक्ष उड़ान सपना अब अपने सबसे निर्णायक चरण में प्रवेश कर…
जनवरी 2026 के मध्य में लद्दाख के हानले क्षेत्र के ऊपर रात का आसमान अचानक…