Categories: Awards

भारतीय-अमेरिकी कृष्णा वविलाला को अमेरिका का ‘प्रेसीडेंशियल लाइफटाइम अचीवमेंट’ पुरस्कार मिला

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारतीय-अमेरिकी और ह्यूस्टन निवासी कृष्णा वविलाला को ‘प्रेसिडेंशियल लाइफटाइम अचीवमेंट (पीएलए)’ पुरस्कार से सम्मानित किया है। अपने समुदाय और देश में योगदान के लिए दिया गया यह सर्वोच्च सम्मान है। ‘अमेरीकॉर्प्स’ के नेतृत्व में दिया जाने वाला प्रेसिडेंशियल लाइफटाइम अचीवमेंट (पीएलए) अवार्ड्स, उच्च चरित्र, नैतिकता और अपने समुदाय के प्रति निष्ठा का प्रदर्शन करने वाले नागरिकों को सम्मानित करने के लिए आयोजित एक वार्षिक कार्यक्रम है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

‘अमेरीकॉर्प्स’ अमेरिकी सरकार की एक एजेंसी है जिसमें कई क्षेत्रों में विभिन्न प्रकार के स्वयंसेवी कार्य कार्यक्रमों के माध्यम से 50 लाख से अधिक अमेरिकी सेवा करते है। पिछले चार दशकों से ह्यूस्टन के निवासी 86 वर्षीय वविलाला को पिछले हफ्ते एक शानदार समारोह में उनकी आजीवन सेवा और उपलब्धियों के लिए ‘‘चेंज मेकर एंड ग्लोबल ह्यूमैनिटेरियन’’ कहकर सराहना की गई थी।

 

‘अमेरीकॉर्प्स’ की प्रमाणनकर्ता डॉ. सोनिया आर. व्हाइट ने वविलाला को आधिकारिक प्रेसीडेंशियल पुरस्कार प्रदान किया, जिसमें राष्ट्रपति बाइडन द्वारा हस्ताक्षरित व्हाइट हाउस की एक फ़्रेमयुक्त उद्घोषणा और पदक शामिल था। मूल रूप से आंध्र प्रदेश के निवासी वविलाला एक सेवानिवृत्त इलेक्ट्रिकल इंजीनियर हैं और वर्तमान में फाउंडेशन फॉर इंडिया स्टडीज (एफआईएस) के संस्थापक और अध्यक्ष हैं, जो 16 साल पुराना गैर-लाभकारी संगठन है, जिसकी अहम परियोजना ‘‘इंडो-अमेरिकन ओरल हिस्ट्री’’ है। परियोजना ने 2019 मैरी फे बारनेस अवार्ड जीता।

Find More Awards News Here

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में भारत वैश्विक स्तर पर तीसरे स्थान पर: IRENA

वर्ष 2025 में, भारत दुनिया के तीसरे सबसे बड़े नवीकरणीय ऊर्जा बाज़ार के रूप में…

6 hours ago

मिशन मित्र क्या है? गगनयान के लिए ISRO का नया प्रयोग—पूरी जानकारी

भारत के गगनयान मिशन ने लद्दाख की बेहद कठिन परिस्थितियों में एक अनोखा प्रयोग शुरू…

8 hours ago

NCERT को मिला ‘डीम्ड यूनिवर्सिटी’ का दर्जा: भारत की शिक्षा व्यवस्था के लिए इसका क्या मतलब है?

केंद्र सरकार ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की सलाह पर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण…

9 hours ago

E20 पेट्रोल क्या है? 2026 से पूरे देश में लागू नई व्यवस्था

1 अप्रैल से, पूरे देश में फ़्यूल स्टेशन अब ऐसा पेट्रोल सप्लाई कर रहे हैं…

9 hours ago

कक्षा तीन से आठ के लिए CT और AI करिकुलम लॉन्च: CBSE

सीबीएसई बोर्ड के मान्यता प्राप्त स्कूलों से लेकर 22 राज्यों के सरकारी स्कूलों के कक्षा…

12 hours ago

सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक भारत जनगणना 2027 के ब्रांड एंबेसडर नियुक्त

भारत सरकार ने मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक को जनगणना 2027 के लिए ब्रांड एंबेसडर…

13 hours ago