Categories: Defence

भारतीय वायु सेना ने अपनी 91वीं वर्षगांठ पर नए ध्वज का अनावरण किया

हर साल 8 अक्टूबर को पूरे देश में भारतीय वायु सेना दिवस (Indian Air Force Day) मनाया जाता है. इस बार वायु सेना अपनी 91वीं वर्षगांठ मना रहा है. वायु सेना के इस दिवस पर संगम नगरी प्रयागराज में मध्य वायु कमान मुख्यालय बमरौली में भव्य परेड का आयोजन किया गया. परेड की सलामी वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने ली. वायु सेना दिवस पर नए ध्वज का अनावरण भी किया गया.

72 वर्ष के अंतराल के बाद वायुसेना के ध्वज में बदलाव किया गया। नए ध्वज का अनावरण वायुसेना प्रमुख चीफ एयर मार्शल वीआर चौधरी ने किया। इसी के साथ ही पुराने ध्वज को उतारकर संग्रहालय में रखवा दिया गया। आजादी के बाद वायु सेना का ध्वज 1951 में बनाया गया था। वह ध्वज नीले रंग का था। उसमें ऊपर बाएं कोने पर तिरंगा है। जबकि दाएं कोने पर नीचे वायुसेना का ट्राई कलर गोल निशान है। नया ध्वज भारतीय वायु सेना के मूल्यों को बेहतर ढंग से प्रस्तुत करने के लिए बनाया गया है।

ट्राई कलर गोल निशान के ऊपर वायु सेना क्रेस्ट को शामिल किया गया है। इसमें ऊपर राष्ट्रीय प्रतीक अशोक की लाट का शेर है। उसके नीचे देवनागरी में सत्यमेव जयते लिखा हुआ है। उसके बाद एक पंख फैलाए हुए हिमालयी बाज का चित्र है। यह बाज भारतीय वायुसेना के युद्ध कौशल को दर्शाता है। हल्के नीले रंग में भारतीय वायुसेना लिखा हुआ वलय हिमालयी बाज को घेरे हुए है। हिमालयी बाज के नीचे देवनागरी लिपि में वायुसेना का आदर्श वाक्य नभः स्पृशं दीप्तम् लिखा हुआ है।

नए ध्वज का अनावरण चीफ आफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान की मौजूदगी में वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने किया। वायुसेना अध्यक्ष ने पुराने ध्वज को उतारा और नए ध्वज को चढ़ा दिया। इस दौरान उनके सामने दो ड्रोन पर्दे की दीवार के पीछे से एक बड़ी पताका लेकर आए। इसके अलावा नए ध्वज के साथ हेलीकाप्टर नीची उड़ान से परेड के सामने से गुजरा। वायुसेना अध्यक्ष ने अनुकरणीय योगदान के लिए 16 स्क्वाड्रन, 142 हेलीकाप्टर यूनिट, 901 सिग्नल यूनिट और थ्री बेस रिपेयर डिपो को सम्मानित किया।

 

Find More Defence News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

1 week ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

1 month ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

1 month ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago