भारतीय वायुसेना दिवस (Indian Air force Day 2022) हर साल 8 अक्टूबर को मनाया जाता है। इस खास दिन को सेलिब्रेट करने का मुख्य उद्देश्य भारत की वायु सेना को श्रद्धांजलि देना और उनके योगदान को स्वीकार करना है। भारतीय वायुसेना आज अपना 90वां स्थापना दिवस मना रही है। यह दिन हर भारतीय नागरिक के लिए दुनिया की सबसे ताकतवर वायुसेनाओं में शुमार इंडियन एयरफोर्स पर गर्व करने का दिन है।
Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks
भारतीय वायु सेना की स्थापना 8 अक्टूबर 1932 को हुई थी, और तब से यह फोर्स कई महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक मिशनों का हिस्सा रहा है, जिससे राष्ट्र को सफलता मिली है। इस वर्ष भारतीय वायु सेना को भारत के विमानन उद्योग और देश की सुरक्षा के लिए अपना जीवन व्यतीत करने वाले वायु सेना कर्मियों को सम्मानित करने के लिए इंडियन एयरफोर्स डे मनाया जाएगा।
भारतीय वायुसेना का आदर्श वाक्य है- ‘नभ: स्पृशं दीप्तम’। यह गीता के 11वें अध्याय से लिया गया है। यह महाभारत के युद्ध के दौरान कुरूक्षेत्र में भगवान श्री कृष्ण द्वारा अर्जुन को दिए गए उपदेश का एक अंश है।
भारतीय वायु सेना की स्थापना 8 अक्टूबर 1932 में हुई थी। उस दौरान यह कई महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक मिशन का हिस्सा था। भारतीय वायु सेना की स्थापना के समय देश के पास 6 RAF-ट्रेंड अधिकारियों, 19 वायु सैनिक और इन्वेंट्री में 4 वेस्टलैंड IIA बाइप्लेन भी थे। हालांकि इस दौरान यह विश्व के बड़े-बड़े देशों की तुलना में कुछ भी नहीं था। लेकिन बीतते समय के साथ भारतीय वायु सेना की ताकत काफी ज्यादा बढ़ी है। आजादी के बाद सर थॉमस डब्ल्यू एल्महर्स्ट को भारतीय वायु सेना का पहला चीफ, एयर मार्शल बनाया गया था। वह 15 अगस्त 1947 से 22 फरवरी 1950 तक इस पद पर बने रहे थे।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
गुड फ्राइडे ईसाई धर्म के सबसे पवित्र दिनों में से एक है। वर्ष 2026 में…
अश्विनी भिड़े को बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) की पहली महिला नगर आयुक्त नियुक्त किया गया…
लोकसभा ने प्रस्ताव पारित कर दिया है और अमरावती को आंध्र प्रदेश की एकमात्र राजधानी…
दिल्ली राज्य सरकार ने 'लखपति बिटिया योजना' शुरू की है। इस नई योजना का उद्देश्य…
भारत के रक्षा क्षेत्र ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, क्योंकि वित्त वर्ष 2025-26…
कोस्टा रिका ने मानव सुरक्षा और वन्यजीव संरक्षण को ध्यान में रखते हुए एक अभिनव…