भारत ने पहली दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय बैडमिंटन चैम्पियनशीप जीत ली है. गुवाहाटी में कल शाम फाइनल में भारत ने नेपाल को 3-0 से हराया.
लड़कों के सिंगल्स फाइनल में आर्यमान टंडन ने दीपेश धामी को 21-9, 21-15 से हराया. वहीं लड़कियों के सिंगल्स फाइनल में, अश्मिता चलीहा ने रशीला महार्जन को 21-9, 21-6 से मात दी.
लड़कों के डबल्स में अरिन्ताप दास गुप्ता और कृष्णा प्रसाद की जोड़ी ने दीपेश धामी और नबिन श्रेष्ठ की जोड़ी को 19-21, 21-14, 21-11 से हराया.
स्रोत- एआईआर वर्ल्ड सर्विस



इज़रायल vs ईरान: धर्म, जनसंख्या और कट्टर...
इजरायल की वर्तमान जनसंख्या कितनी? जानिए ...
ईरान–इज़राइल तनाव के बीच चर्चा: क्या ईरा...

