Home   »   एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के इतिहास में...

एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के इतिहास में भारत पदक तालिका में शीर्ष पर

एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के इतिहास में भारत पदक तालिका में शीर्ष पर |_2.1
एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के इतिहास में भारत ने पहली बार पदक तालिका में शीर्ष स्थान प्राप्त किया. भुवनेश्वर में आयोजित प्रतियोगिता के चौथे और अंतिम दिन शानदार प्रदर्शन में, भारत ने पांच स्वर्ण, 1 रजत और 3 कांस्य पदक जीते.

इसके साथ ही मेजबान भारत ने 29 पदक जिनमें 12 स्वर्ण, 5 रजत और 12 कांस्य पदक शामिल थे, के साथ चैंपियनशिप में शीर्ष स्थान प्राप्त किया. इससे पूर्व भारत ने 1985 में जकार्ता में 22 पदक के साथ पहला सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त किया था. 
भारत ने चीन(20 पदक) को दूसरे स्थान पर पहुंचा दिया. चीन ने इस संस्करण को 8 स्वर्ण, 7 रजत, 5 कांस्य पदक के साथ समाप्त किया. कजाकिस्तान (8 पदक) 4 स्वर्ण, 2 रजत, 2 कांस्य पदक के साथ तीसरे स्थान पर रहा जबकि ईरान 4 स्वर्ण और 1 कांस्य के साथ चौथे स्थान पर रहा.
उपरोक्त समाचार से महत्वपूर्ण तथ्य-
  • यह ओडिशा में आयोजित एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप का 22 वां संस्करण था.
  • ओली(OLLY) चैम्पियनशिप का मैस्कॉट था .
स्त्रोत- द इंडियन एक्सप्रेस 

TOPICS:

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *