Categories: International

मालदीव में सैनिकों की जगह पर तकनीकी कर्मी होंगे नियुक्त

भारत और मालदीव के बीच राजनयिक विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में अब भारत मालदीव में मौजूद भारतीय सैनिकों की जगह पर तकनीकी कर्मियों को नियुक्त करेगा। विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने साप्ताहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मालदीव में मौजूदा कर्मियों की जगह सक्षम भारतीय तकनीकी कर्मियों को नियुक्त किया जाएगा।

 

क्या है पूरा मामला?

मोहम्मद मुइज्जू के नेतृत्व वाली मालदीव सरकार ने भारत से अनुरोध किया है कि वह माले से अपने सैनिकों को वापस बुला लें। इस संबंध में दो फरवरी को दूसरी उच्च स्तरीय बैठक नई दिल्ली में संपन्न हुई और इस माह के आखिर में तीसरी बैठक होने वाली है।

 

दोनों देशों के बीच बनी सहमति

नई दिल्ली और माले के बीच हुई दूसरी उच्च स्तरीय बैठक के बाद मालदीव के विदेश मंत्रालय ने दावा किया कि भारत 10 मई तक दो चरणों में अपने सैन्यकर्मियों को बदल लेगा। वहीं, मोहम्मद मुइज्जू ने सोमवार को कहा कि भारतीय सैन्यकर्मियों के पहले समूह को 10 मार्च से पहले वापस भेज दिया जाएगा और शेष कर्मियों को 10 मई से पहले वापस ले लिया जाएगा।

बयान में कहा गया कि दोनों पक्ष इस बात पर सहमत हुए कि भारत सरकार 10 मार्च, 2024 तक तीन विमानन प्लेटफार्मों में से एक में सैन्यकर्मियों को बदल देगी और 10 मई, 2024 तक अन्य दो प्लेटफार्मों में सैन्यकर्मियों को बदलने का काम पूरा कर लेगी।

 

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि भारत मालदीव का एक प्रतिबद्ध विकास भागीदार बना हुआ है। वहीं, मालदीव को विकास सहायता के तहत बजटीय आवंटन से जुड़े सवाल पर जायसवाल ने कहा कि एक निश्चित राशि आवंटित की गई थी और इसे संशोधित किया जा सकता है। 2023-24 के लिए मालदीव के लिए बजटीय आवंटन 400 करोड़ रुपये था, लेकिन संशोधित अनुमान से पता चला कि यह बढ़कर 770.90 करोड़ रुपये हो गया, जो शुरुआती राशि से लगभग दोगुनी है।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

2 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

1 month ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago