Categories: Summits

साल 2023 में भारत करेगा SCO शिखर सम्मेलन की मेजबानी

भारत अगले साल दुन‍िया की 20 (G20) सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍थाओं के नेताओं के श‍िखर सम्‍मेलन की मेजबानी करेगा। केंद्रीय व‍िदेश मंत्रालय की तरफ से इस बाबत घोषणा की गई है। मंत्रालय के अनुसार भारत अपनी अध्यक्षता में 9 और 10 सितंबर 2023 को नई दिल्ली में जी-20 नेताओं के शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। इस अध्यक्षता के दौरान भारत में 200 से अधिक जी20 बैठकों की मेजबानी करने की उम्मीद है। भारत के विदेश मंत्रालय ने इस बारे में बयान जारी किया है।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

मंत्रालय के मुताबिक भारत अपनी अध्यक्षता में 9-10 सितंबर 2023 को नई दिल्ली में जी-20 नेताओं के शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। खबर के अनुसार, भारत 1 दिसंबर, 2022 से 30 नवंबर, 2023 तक एक वर्ष के लिए G20 की अध्यक्षता ग्रहण करेगा। जी20 शिखर सम्मेलन विकसित और उभरती अर्थव्यवस्थाओं को एक मंच पर लाता है।

 

जी20 क्या है?

 

जी20 या ग्रुप ऑफ ट्वेंटी, दुनिया की प्रमुख विकसित और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं का एक अंतर-सरकारी मंच है। इसमें 19 देश (अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, यूके, यूएसए) और यूरोपीय संघ (ईयू) शामिल हैं।

 

अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक सहयोग का मंच

 

सामूहिक रूप से G20 वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद का 85 फीसदी, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार का 75 प्रतिशत और विश्व जनसंख्या का एक तिहाई भाग है, जो इसे अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक सहयोग का प्रमुख मंच बनाता है। भारत वर्तमान में जी20 ट्रोइका (वर्तमान, पिछली और आने वाली G20 प्रेसिडेंसी) का हिस्सा है, जिसमें इंडोनेशिया, इटली और भारत शामिल हैं।

 

एससीओ की शुरुआत

 

एससीओ की शुरुआत जून 2001 में शंघाई में हुई थी। बता दें इसके आठ पूर्ण सदस्य हैं, जिनमें छह संस्थापक सदस्य चीन, कजाखस्तान, किर्गिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान शामिल हैं। भारत और पाकिस्तान इसमें साल 2017 में पूर्ण सदस्य के रूप में शामिल हुए थे। समरकंद शिखर सम्मेलन में ईरान को SCO के स्थायी सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

Find More Summits and Conferences Here

vikash

Recent Posts

यक्षगान प्रतिपादक सुब्रह्मण्य धारेश्वर का निधन

कर्नाटक के पारंपरिक रंगमंच रूप यक्षगान की दुनिया ने एक प्रमुख व्यक्ति को खो दिया…

10 mins ago

अंतर्राष्ट्रीय जैज दिवस 2024 : 30 अप्रैल

अंतर्राष्ट्रीय जैज़ दिवस, हर साल 30 अप्रैल को मनाया जाता है, एक वैश्विक कार्यक्रम है…

46 mins ago

चीन का शेनझोउ-18 क्रू तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन के लिए लॉन्च

चीन का शेनझोउ-18 मिशन वैज्ञानिक अनुसंधान और अंतरिक्ष स्टेशन के रखरखाव पर ध्यान केंद्रित करते…

2 days ago

कोरोमंडल इंटरनेशनल के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त हुए अरुण अलगप्पन

पूर्व कार्यकारी उपाध्यक्ष अरुण अलगप्पन को कंपनी के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त और…

2 days ago

विदेश मंत्री जयशंकर को ‘इंडियाज़ न्यूक्लियर टाइटन्स’ पुस्तक की प्रति मिली

विदेश मंत्री एस जयशंकर को सौम्या अवस्थी और श्रभना बरुआ द्वारा संपादित पुस्तक 'इंडियाज न्यूक्लियर…

2 days ago

अडानी के विझिंजम पोर्ट को भारत के पहले ट्रांसशिपमेंट हब के रूप में मंजूरी

भारत सरकार ने केरल में अदानी के विझिंजम पोर्ट को देश के उद्घाटन ट्रांसशिपमेंट हब…

2 days ago