Categories: National

भारत में अक्टूबर में होगा Global India AI 2023 का आयोजन

भारत अक्टूबर में ‘ग्लोबल इंडिया एआई 2023’ के पहले संस्करण की मेजबानी करेगा। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित ‘ग्लोबल इंडियाएआई 2023’ सम्मेलन में एआई कंपनियां, शोधकर्ताएं, स्टार्टअप और निवेशक शामिल होंगे। इस आयोजन को लेकर हाल ही में केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने जागरण के मंच से घोषणा की थी।

केंद्रीय राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने इस सम्मेलन के उद्देश्य के बारे में कहा कि सरकार का दृष्टिकोण एआई के भविष्य और विभिन्न क्षेत्रों में इसके प्रभाव पर विचार-विमर्श करने के लिए दुनिया के सर्वश्रेष्ठ और प्रतिभाशाली व्यक्तियों को एक साथ लाना है।

 

कई विषयों पर होगी चर्चा

इस सम्मेलन में एआई से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा होगी। इनमें नेक्स्ट जेनरेशन लर्निंग और फाउंडेशनल एआई मॉडल, अगली पीढ़ी के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों में एआई का प्रयोग, एआई कंप्यूटिंग सिस्टम और निवेश के अवसर जैसे विषय शामिल होंगे।

 

ग्लोबल इंडिया एआई 2023 की रूपरेखा

इस कार्यक्रम को सफल बनाने का जिम्मा केंद्रीय राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर को सौंपा गया है। उनकी अध्यक्षता में एक संचालन समिति का गठन हुआ है, जो ग्लोबल इंडिया एआई 2023 की रूपरेखा तैयार करेगा। इस समिति में इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के डिजिटल अर्थव्यवस्था सलाहकार समूह और एआई से जुड़े अन्य प्रमुख लोग शामिल हैं।

 

IndiaAI पहल की रूपरेखा

इंडियाएआई कार्यक्रम के तहत, सरकार इंडिया डेटासेट कार्यक्रम शुरू करने के लिए उद्योग हितधारकों के साथ परामर्श में लगी हुई है। इस पहल में सरकारी प्रतिनिधियों, शैक्षणिक संस्थानों और स्टार्टअप्स को शामिल करते हुए कार्य समूहों की स्थापना शामिल है। इन समूहों ने इंडियाएआई के लिए एक व्यापक ढांचे की रूपरेखा तैयार की है, जिसमें गवर्नेंस में एआई, एआई कंप्यूटिंग और सिस्टम, एआई के लिए डेटा, एआई आईपी और इनोवेशन और एआई में कौशल शामिल है। ये स्तंभ शिखर सम्मेलन के एजेंडे का अहम हिस्सा होंगे।

 

Find More National News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

3 weeks ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

4 weeks ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

4 weeks ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

4 weeks ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

4 weeks ago

भारत का कौन-सा शहर कहलाता है “Mini India”? जानिए क्यों मिली यह खास पहचान

भारत अपनी विविधता, संस्कृति, भाषाओं और परंपराओं के लिए दुनिया भर में जाना जाता है।…

4 weeks ago