Categories: National

सैटेलाइट स्पेक्ट्रम नीलामी करने वाला पहला देश बनेगा भारत

दूरसंचार नियामक ट्राई के अध्यक्ष पीडी वाघेला ने मंगलवार को कहा कि भारत पहला देश होगा, जो सैटलाइट कम्युनिकेशन के लिए स्पेक्ट्रम की नीलामी करेगा। बता दें कि इसे इस क्षेत्र में इंवेस्टमेंट आकर्षित करने के लिए डिजाइन किया जाना चाहिए। सैटकॉम पर ब्रॉडबैंड इंडिया फोरम शिखर सम्मेलन में बोलते हुए वाघेला ने कहा कि भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) जल्द ही विभिन्न मंत्रालयों – सूचना और प्रसारण, अंतरिक्ष और दूरसंचार से सैटलाइट कम्युनिकेशन के क्षेत्र में व्यापार करने के लिए जरूरी अनुमतियों को आसान बनाने के लिए सिफारिश करेगा।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

उन्होंने यह भी कहा कि ट्राई को नीलामी के लिए जरूरी स्पेक्ट्रम और सेटैलाइट आधारित संचार के संबंधित पहलुओं के लिए दूरसंचार विभाग से एक संदर्भ मिला है। वाघेला ने कहा कि मुझे लगता है कि भारत स्पेस बेस स्पेक्ट्रम की नीलामी के मुद्दे को संभालने वाला पहला देश होगा और हम इस पर काम कर रहे हैं। ट्राई ने अभी तक सैटलाइट कम्युनिकेशन के लिए निर्धारित स्टैंडर्ड प्रोसेस के अनुसार स्पेक्ट्रम नीलामी पर परामर्श पत्र जारी नहीं किया है।

 

पेपर की स्थिति के बारे में पूछे जाने पर वाघेला ने कहा कि ट्राई एक उपयुक्त मॉडल के लिए दुनिया भर के एक्सपर्ट और रेगुलेटर्स के साथ चर्चा कर रहा है और इन चर्चाओं के खत्म होने के बाद परामर्श पत्र जारी किया जाएगा। जबकि दूरसंचार ऑपरेटरों ने सैटलाइट कम्युनिकेशन के लिए नीलामी के माध्यम से स्पेक्ट्रम अलॉट करने का प्रस्ताव दिया है, जिसके बाद सेटैलाइट इंडस्ट्री के खिलाड़ियों ने इसका विरोध किया है।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

1 month ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago