Categories: National

2021 में हीटवेव के कारण भारत को सकल घरेलू उत्पाद के 5.4% की आय का नुकसान हुआ: रिपोर्ट

भारत को 2021 में भीषण गर्मी के कारण सेवा, विनिर्माण, कृषि और निर्माण क्षेत्रों में अपने सकल घरेलू उत्पाद का 5.4 प्रतिशत यानी 159 अरब डॉलर आय का नुकसान हुआ। एक नयी रिपोर्ट में यह कहा गया है। विभिन्न संगठनों की एक अंतरराष्ट्रीय साझेदारी द्वारा संकलित जलवायु पारदर्शिता रिपोर्ट 2022 में कहा गया है कि देश में भीषण गर्मी की वजह से 167 अरब संभावित श्रम घंटों का नुकसान हुआ, जो 1990-1999 से 39 प्रतिशत की वृद्धि है। अगर वैश्विक तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होती है, तो भारत में श्रम उत्पादकता में 1986-2006 की संदर्भ अवधि से पांच प्रतिशत की गिरावट का अनुमान है।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

यदि वैश्विक तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस बढे तो श्रम उत्पादकता में गिरावट 2.1 गुना अधिक और तीन डिग्री सेल्सियस की स्थिति में 2.7 गुना होने का अनुमान है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2016-2021 के बीच, चक्रवात, अचानक बाढ़, बाढ़ और भूस्खलन जैसी चरम घटनाओं ने 3.6 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में फसलों को नुकसान पहुंचाया, जिससे देश में किसानों को 3.75 अरब डॉलर का नुकसान हुआ।

 

तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस बढ़ने पर देश में बाढ़ से वार्षिक नुकसान लगभग 49 प्रतिशत बढ़ने की आशंका है। चक्रवात से होने वाले नुकसान में 5.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘1.5 डिग्री की तुलना में तीन डिग्री सेल्सियस गर्म होने से उष्णकटिबंधीय चक्रवातों और बाढ़ से नुकसान 4.6 से 5.1 गुना अधिक होने का अनुमान है।’’ रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘वर्ष 1986-2006 की संदर्भ अवधि से 1.5 डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ने पर वर्षा छह प्रतिशत बढ़ने का अनुमान है। तीन डिग्री सेल्सियस की स्थिति में वर्षा में तीन गुना वृद्धि होगी।’’

 

भारत में पिछले 30 वर्षों में वर्षा का पैटर्न बदल गया है, जिससे कृषि, वानिकी और मत्स्य पालन जैसी कई आर्थिक गतिविधियां प्रभावित हुई हैं। रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘संदर्भ अवधि के हिमपात के स्तर की तुलना में भारत में हिमपात 1.5 डिग्री सेल्सियस के परिदृश्य में 13 प्रतिशत तक कम होने का अनुमान है। तीन डिग्री सेल्सियस गर्म होने पर 1.5 डिग्री सेल्सियस के परिदृश्य से 2.4 गुना कम होने की संभावना है।’’

Find More National News Here

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

कक्षा तीन से आठ के लिए CT और AI करिकुलम लॉन्च: CBSE

सीबीएसई बोर्ड के मान्यता प्राप्त स्कूलों से लेकर 22 राज्यों के सरकारी स्कूलों के कक्षा…

3 hours ago

सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक भारत जनगणना 2027 के ब्रांड एंबेसडर नियुक्त

भारत सरकार ने मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक को जनगणना 2027 के लिए ब्रांड एंबेसडर…

3 hours ago

IAS चंचल कुमार ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव का पदभार संभाला

चंचल कुमार ने 1 अप्रैल, 2026 को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव के रूप…

4 hours ago

नीतीश कुमार 10 अप्रैल को राज्यसभा की शपथ लेंगे – आगे क्या?

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 10 अप्रैल, 2026 को राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ…

4 hours ago

गुड फ्राइडे 2026: जानें क्यों नहीं बोलते हैं ‘हैप्पी गुड फ्राइडे’?

गुड फ्राइडे ईसाई धर्म के सबसे पवित्र दिनों में से एक है। वर्ष 2026 में…

7 hours ago

अश्विनी भिड़े बनीं पहली महिला BMC कमिश्नर

अश्विनी भिड़े को बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) की पहली महिला नगर आयुक्त नियुक्त किया गया…

23 hours ago