Categories: Uncategorized

भारत ने पांच द्वीप देशों की सहायता के लिए शुरू किया “मिशन सागर”

भारत सरकार ने कोरोनोवायरस महामारी के बीच पूर्वी हिंद महासागर क्षेत्र के देशों को सहायता प्रदान करने के लिए 10 मई 2020 को “मिशन सागर” का शुभारंभ किया है। इस मिशन के तहत, भारतीय नौसेना  के जहाज (INS) ‘केसरी’ की तैनाती की गई है, जो दो मेडिकल सहायता टीमों के साथ खाद्य वस्तुएं, एचसीक्‍यू गोलियों सहित कोविड सम्‍बन्धित दवाएं और विशेष आयुर्वेदिक दवाओं को लेकर हिंद महासागर के पाँच द्वीप देशों मालदीव, मॉरीशस, सेशेल्स, मेडागास्कर और कोमोरोस के लिए रवाना हो गया है ।
यह मिशन प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के SAGAR  (Security and Growth for All in the Region) अर्थात क्षेत्र में सभी की सुरक्षा और विकास के दृष्टिकोण से प्रेरित है। यह अभियान रक्षा मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और भारत सरकार की अन्य एजेंसियों के साथ नजदीकी समन्वय के साथ प्रगति पर है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

  • नौसेना स्टाफ के प्रमुख: एडमिरल करमबीर सिंह.

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

NBEMS ने हेल्थकेयर लाइवस्ट्रीम में AI के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड (NBEMS) ने यूट्यूब पर “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन हेल्थकेयर” विषय पर…

3 hours ago

भारत, बांग्लादेश समेत 40 देश सऊदी अरब के पोल्ट्री बैन से प्रभावित

सऊदी अरब ने सार्वजनिक स्वास्थ्य की सुरक्षा और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 40…

4 hours ago

PM Modi के इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स, बने दुनिया के पहले नेता

पीएम नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन, यानी 10 करोड़ फॉलोअर्स हो गए हैं।…

5 hours ago

दक्षिण मध्य रेलवे ने डोरस्टेप फ्रेट बुकिंग के लिए स्मार्ट ‘रेल पार्सल ऐप’ लॉन्च किया

दक्षिण मध्य रेलवे ने डिजिटल क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सिकंदराबाद के रेल…

7 hours ago

TRAI ने 2026 में 29वां स्थापना दिवस मनाया

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने 20 फरवरी 2026 को अपना 29वाँ स्थापना दिवस मनाया।…

7 hours ago

एक युग का अंत: स्टील के दिग्गज जतिंदर मेहरा का 86 साल की उम्र में निधन

भारत के इस्पात उद्योग ने अपने सबसे सम्मानित नेताओं में से एक को खो दिया…

7 hours ago