Categories: Uncategorized

केन्‍द्र सरकार ने विश्व बैंक के साथ 450 US मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर किए हस्ताक्षर

भारत सरकार ने विश्व बैंक के साथ 450 मिलियन अमरीकी डालर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस 450 मिलियन अमरीकी डालर के ऋण समझौते का उद्देश्य राष्ट्रीय कार्यक्रम “अटल भू-जल योजना (ABHY): राष्ट्रीय भूजल प्रबंधन सुधार कार्यक्रम” का सहयोग करना है। यह केंद्र सरकार को भूजल संस्थानों को मजबूत करने के अलावा देश में गिरते भू-जल स्तर को रोकने में मदद करेगा।
ऋण के बारे में अधिक जानकारी:

विश्व बैंक की ओर से इंटरनेशनल बैंक फॉर रिकंस्ट्रक्शन एंड डेवलपमेंट (IBRD) ये ऋण राशि प्रदान करेगा। भारत सरकार और विश्व बैंक के बीच हस्ताक्षरित किए ऋण समझौते के अंतर्गत ऋण राशि में 6 वर्ष की मुहलत देने के अलावा इसकी मैच्योरिटी अवधि 18 वर्ष की होगी।

अटल भुजल योजना (ABHY): राष्ट्रीय भू-‍जल प्रबंधन सुधार कार्यक्रम

अटल भु-जल योजना का उद्देश्य भू-‍जल के सहभागितापूर्ण प्रबंधन के लिए संस्‍थागत ढांचे को मजबूत करना और भू-जल संसाधनों के टिकाऊ प्रबंधन के लिए सामुदायिक स्‍तर पर व्‍यावहारिक परिवर्तन को प्रोत्साहित करना है। इसके अलावा कार्यक्रम के अंतर्गत भू-जल संबंधित संस्‍थाओं को सुदृढ़ करने के साथ-साथ देश में घटते भू-जल स्तरों को रोकने का भी कार्य किया जाएगा।

अटल भु-जल योजना (ABHY) का कार्यान्वयन:

अटल भुजल योजना को 7 राज्यों के 78 जिलों में लागू किया जाएगा। इन सात राज्यों में: मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, गुजरात, कर्नाटक और महाराष्ट्र शामिल हैं। योजना के अंतर्गत राज्‍यों का चयन कई मानदंडों के आधार पर किया गया है जिनमें भू-जल संसाधनों के दोहन और उनमें गिरावट की स्थिति, भू-जल के बारे में कानूनी और वि‍नियामक उपाय और भू-जल प्रबधंन के बारे में विभिन्‍न कदमों पर अमल के लिए संस्‍थागत तैयारी तथा अनुभव शामिल हैं।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के साथ-साथ अत्याधुनिक तकनीकों के इस्तेमाल से उपरोक्त लक्ष्यों को प्राप्त करने की संभावना है जो कार्यक्रम के बेहतर क्रियान्वयन में मदद करेंगे।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • विश्व बैंक के अध्यक्ष: डेविड रॉबर्ट मालपास
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

ईरान स्ट्राइक पर डोनाल्ड ट्रम्प का ब्रेक: क्या है इसके पीछे की रणनीति?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 23 मार्च 2026 को घोषणा की कि संयुक्त राज्य…

7 hours ago

वैश्विक आतंकवाद सूचकांक 2026: किन देशों पर बढ़ा खतरा, क्या कहते हैं आंकड़े?

वैश्विक आतंकवाद सूचकांक 2026 (Global Terrorism Index 2026) जारी किया गया है, जो यह दर्शाता…

8 hours ago

CAPF बिल 2026: अर्धसैनिक बलों में IPS नियंत्रण को कैसे मजबूत करेगी सरकार?

केंद्र सरकार केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सामान्य प्रशासन) विधेयक, 2026 लाने जा रही है, जो…

8 hours ago

साहिबज़ादा फ़रहान ने ICC प्लेयर ऑफ़ द मंथ फ़रवरी 2026 का ख़िताब जीता

पाकिस्तान के ओपनर साहिबज़ादा फ़रहान को फरवरी 2026 के लिए ICC मेन्स प्लेयर ऑफ द…

9 hours ago

Covid-19 के बाद नया संकट: फिर से कोविड जैसा लॉकडाउन लगाने की मांग, कैसी है तैयारी?

पूरी दुनिया एक बार फिर ऐसे दौर की तरफ बढ़ती दिख रही है, जहां आम…

10 hours ago

ऊर्जा क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि: भारत का कोयला उत्पादन 1 अरब टन से ऊपर

भारत ने 20 मार्च 2026 को 1 बिलियन टन (BT) कोयला उत्पादन का महत्वपूर्ण मील…

11 hours ago