Categories: Agreements

इंडोनेशिया, मलेशिया, थाइलैंड में ऊर्जा दक्षता कार्यक्रमों को बढ़ावा देगी ईईएसएल

सार्वजनिक क्षेत्र की एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लि. (ईईएसएल) इंडोनेशिया, मलेशिया और थाइलैंड में इलेक्ट्रिक परिवहन, उजाला और इमारतों को ऊर्जा दक्ष बनाने जैसी कम बिजली खपत वाली अपनी प्रमुख परियोजनाओं का क्रियान्वयन करेगी।बिजली मंत्रालय के तहत आने वाले सार्वजनिक उपक्रमों के संयुक्त उद्यम ईईएसएल ने इसके लिये बेंगलुरु में शुरू भारत ऊर्जा सप्ताह के दौरान इंडोनेशिया-मलेशिया-थाइलैंड ग्रोथ ट्राएंगल जॉइंट बिजनेस काउंसिल (आईएमटी-जीटी जेबीसी) के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये हैं।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

मुख्य बिंदु

  • इस भागीदारी के तहत ईईएसएल ऊर्जा दक्षता कार्यक्रमों को क्रियान्वित करने के लिये तकनीकी परामर्श, परियोजना प्रबंधन समर्थन, अनुबंध और परियोजनाओं को क्रियान्वित करने में मदद करेगी।
  • ईईएसएल के बयान के अनुसार, समझौते के तहत कंपनी छतों पर लगने वाली सौर परियोजनाएं, सड़कों पर लगने वाली एलईडी लाइट परियोजना, इलेक्ट्रिक परिवहन, उजाला और इमारतों को ऊर्जा दक्ष बनाने की परियोजनाओं का क्रियान्वयन करेगी।
  • कंपनी ने ऊर्जा बचत तथा कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने के अवसरों का पता लगाने के लिये भी आईएमटी-जीटी जेबीसी मलेशिया के साथ समझौता किया है।
  • इसके अलावा, आईएमटी-जीटी जेबीसी मलेशिया हरित शहर कार्ययोजना 2022-2025 के तहत लक्ष्य हासिल करने के लिये सहयोग के नये क्षेत्रों की भी पहचान करेगा।
  • इंडोनेशिया-मलेशिया-थाइलैंड ग्रोथ ट्राएंगल (आईएमटी-जीटी) उप-क्षेत्रीय कार्यक्रम है। इसका मकसद इन तीन देशों के अपेक्षाकृत कम विकसित राज्यों में आर्थिक विकास को गति देना है।

Find More News Related to Agreements

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

4 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago