Categories: Uncategorized

भारत ने ‘सोलर पार्क परियोजना के लिए साझा बुनियादी ढांचा’ हेतु विश्व बैंक के साथ ऋण समझौते पर हस्‍ताक्षर किए

‘सोलर पार्क परियोजना के लिए साझा बुनियादी ढांचा’ हेतु 98 मिलियन अमेरिकी डॉलर के आईबीआरडी/सीटीएफ ऋण के लिए एक गारंटी समझौते और 2 मिलियन अमेरिकी डॉलर के लिए अनुदान समझौते पर विश्‍व बैंक के साथ हस्‍ताक्षर किए गए.

 इस परियोजना में ये दो घटक हैं :-
(i) सोलर पार्कों के लिए साझा बुनियादी ढांचा (75 मिलियन अमेरिकी डॉलर के आईबीआरडी ऋण और 23 मिलियन अमेरिकी डॉलर के सीटीएफ ऋण सहित 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर की अनुमानित कुल परियोजना लागत).
(ii) तकनीकी सहायता (सीटीएफ अनुदान के रूप में 2 मिलियन अमेरिकी डॉलर).
इस परियोजना का उद्देश्‍य देश में बड़े पार्कों की स्‍थापना के जरिये सौर ऊर्जा उत्‍पादन क्षमता में बढ़ोतरी करना है। इस परियोजना से बड़े सोलर पार्कों की स्‍थापना में मदद मिलेगी और इसके साथ ही वर्ष 2022 तक 175 गीगावाट के कुल नवीकरणीय ऊर्जा लक्ष्‍य में से 100 गीगावाट सौर ऊर्जा की क्षमता स्थापित करने संबंधी सरकारी योजना को आवश्‍यक सहयोग भी मिल सकेगा.

एक पंक्ति में समाचार-
भारत- विश्व बैंक के साथ 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर के ऋण समझौते पर हस्‍ताक्षर किए- ‘सोलर पार्क परियोजना के लिए साझा बुनियादी ढांचा’के लिए.
IBPS PO मुख्य परीक्षा के लिए उपरोक्त समाचार से परीक्षा उपयोगी तथ्य –
  1. IBRD- International Bank for Reconstruction and Development.
  2. विश्व बैंक के अध्यक्ष- जिम योंग किम (12वें), मुख्यालय- वाशिंगटन डीसी, यूएसए.
स्रोत- प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी)
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
admin

Recent Posts

भारत के प्रमुख बंदरगाहों ने वित्त वर्ष 26 में 915.17 मिलियन टन कार्गो का प्रबंधन किया

भारत के समुद्री क्षेत्र ने एक अहम मील का पत्थर हासिल किया है, जिसमें प्रमुख…

6 hours ago

इतिहास के 3 सबसे बड़े और विनाशकारी युद्ध, जिन्होंने वैश्विक सीमाएं और राजनीतिक नक्शे बदल दिए

पश्चिम एशिया में तनाव जारी है। इसी बीच ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव…

6 hours ago

भुवनेश्वर कुमार IPL में 200 विकेट लेने वाले पहले तेज़ गेंदबाज़ बने

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार ने…

7 hours ago

LPG उत्पादन में भारत के प्रमुख शहर कौन-कौन से हैं? देखें लिस्ट

भारत में आज 33 करोड़ से अधिक परिवार खाना बनाने के लिए एलपीजी सिलिडंर (LPG…

7 hours ago

जानें भारत के किस शहर से पहली बार हुई थी जनगणना की शुरुआत?

बता दें कि, भारत में जनगणना 2026-27 की शुरुआत हो गई है। इस बार इसे…

7 hours ago

गुजरात हाईकोर्ट ने AI के इस्तेमाल को लेकर एक सख्त नीति जारी की

गुजरात हाई कोर्ट ने एक नीति जारी की है, जिसके तहत न्यायिक फ़ैसले लेने या…

8 hours ago