भारत ने “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान के तहत बनाए तीन गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने देशव्यापी “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान ” के तहत महिलाओं और निवारक स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में असाधारण योगदान के लिए तीन GUINNESS WORLD RECORDS™ अपने नाम किए हैं। यह उपलब्धि रोकथाम-केंद्रित और महिला-केंद्रित स्वास्थ्य देखभाल के लिए भारत की अद्वितीय प्रतिबद्धता को दर्शाती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 सितंबर से 2 अक्तूबर 2025 तक पोषण माह के साथ इस राष्ट्रव्यापी अभियान का शुभारंभ किया था। इस अभियान में सभी स्वास्थ्य देखभाल प्लेटफॉर्मों पर 11 करोड़ से अधिक लोगों की भागीदारी हुई और 19.7 लाख स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए।

रिकॉर्ड इस प्रकार हैं:

1. एक माह में स्वास्थ्य प्लेटफ़ॉर्म पर सबसे अधिक लोगों का पंजीकरण — 3,21,49,711 (3.21 करोड़ से अधिक)

2. एक सप्ताह में ऑनलाइन स्तन कैंसर स्क्रीनिंग के लिए सबसे अधिक लोगों का पंजीकरण — 9,94,349 (9.94 लाख से अधिक)

3. एक सप्ताह में राज्य स्तर पर ऑनलाइन महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संकेतों (वाइटल साइन) की स्क्रीनिंग के लिए सबसे अधिक लोगों का पंजीकरण — 1,25,406 (1.25 लाख से अधिक)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह राष्ट्रीय अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक पोषण माह के अवसर पर प्रारंभ किया था।

अभियान का उद्देश्य महिलाओं, किशोरियों और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण को सुदृढ़ करना, बीमारियों की प्रारंभिक पहचान सुनिश्चित करना और परिवारों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है।

प्रधानमंत्री ने कहा था, “हमारी माताएँ, बहनें और महिला शक्ति हमारे राष्ट्र की प्रगति की आधारशिला हैं। यदि माँ स्वस्थ है, तो पूरा परिवार स्वस्थ रहता है।”

अभियान की प्रमुख उपलब्धियाँ:

  • देशभर के सभी जिलों तक पहुँचे इस अभियान के अंतर्गत 19.7 लाख स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन हुआ, जिनमें 11 करोड़ से अधिक नागरिकों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
  • 20 से अधिक मंत्रालयों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इसमें केंद्रीय संस्थान, चिकित्सा महाविद्यालय, निजी संगठनों, सांसदों, विधायकों और संबंधित मंत्रालयों के अधिकारियों ने मिलकर “Whole-of-Government” दृष्टिकोण को साकार किया।
  • “Whole-of-Society” दृष्टिकोण के अंतर्गत, 5 लाख पंचायत प्रतिनिधि, 1.14 करोड़ छात्र-छात्राएँ, 94 लाख स्वयं सहायता समूह सदस्य और 5 लाख सामुदायिक संगठन प्रतिनिधियों ने भाग लेकर इसे जन-आंदोलन का स्वरूप दिया।

मुख्य स्वास्थ्य परिणाम:

  • 1.78 करोड़ उच्च रक्तचाप (Hypertension) जांच
  • 1.73 करोड़ मधुमेह (Diabetes) जांच
  • 69.5 लाख मुख कैंसर जांच
  • 62.6 लाख गर्भावस्था पूर्व (Antenatal) जांच
  • 1.43 करोड़ टीकाकरण खुराकें
  • 1.51 करोड़ एनीमिया परीक्षण
  • 85.9 लाख महिलाओं की टीबी जांच
  • 10.2 लाख सिकल सेल रोग जांच
  • 2.14 करोड़ नागरिकों ने परामर्श व स्वास्थ्य सत्रों में भाग लिया
  • 2.68 लाख निक्षय मित्रों का पंजीकरण “My Bharat” स्वयंसेवकों के सहयोग से हुआ।

इन GUINNESS WORLD RECORDS™ की मान्यता भारत की सामूहिक शक्ति का प्रमाण है — जिसमें सरकार, डिजिटल स्वास्थ्य नवाचार और जनसहभागिता ने मिलकर “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार, और विकसित भारत” की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

4 days ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

1 month ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

1 month ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

1 month ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

1 month ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

1 month ago