जनजातीय कार्य मंत्रालय 1 से 15 नवंबर 2025 तक ‘जनजातीय गौरव वर्ष पखवाड़ा’ मनाएगा

जनजातीय कार्य मंत्रालय ने 1 से 15 नवंबर 2025 तक ‘जनजातीय गौरव वर्ष पखवाड़ा’ शुरू करने का ऐलान किया है। यह ‘जनजातीय गौरव वर्ष’ के भव्य समापन और 15 नवंबर 2025 को भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के मौके पर मनाया जाएगा। जनजातीय अनुसंधान संस्थानों (टीआरआई), एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों (ईएमआरएस), ट्राइफेड और एनएसटीएफडीसी के संयुक्त प्रयास से देश में दो सप्ताह तक चलने वाले इस समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें देश के जनजातीय समुदायों और जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों की समृद्ध विरासत, संस्कृति और योगदान पर बात होगी।

यह पहल प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के उस दृष्टिकोण से जुड़ी है, जिसमें वे लगातार भारत के जनजातीय नायकों का सम्मान करने और जनजातीय युवाओं को शिक्षा, संस्कृति व जागरूकता के माध्यम से सशक्त बनाने पर बल देते रहे हैं।

जनजातीय गौरव वर्ष पखवाड़ा का उद्देश्य

जनजातीय गौरव वर्ष पखवाड़ा का मुख्य उद्देश्य है –

  • भारत के जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों की विरासत और योगदान का उत्सव मनाना।

  • विद्यार्थियों को जनजातीय कला, संस्कृति और धरोहर से प्रेरित करना।

  • एकता, सांस्कृतिक गौरव और जागरूकता को बढ़ावा देना।

  • पूरे देश के जनजातीय विद्यार्थियों में रचनात्मकता और सहभागिता को प्रोत्साहित करना।

देशभर के 497 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों (EMRSs) के लगभग 1.5 लाख विद्यार्थी इस पखवाड़े के दौरान शैक्षणिक, सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेंगे, जो भारत की समृद्ध जनजातीय विविधता और उपलब्धियों को प्रदर्शित करेंगी।

EMRSs में आयोजित होने वाली प्रमुख गतिविधियाँ

पखवाड़े के दौरान विद्यालयों में ऐसी गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी जो सांस्कृतिक गौरव और राष्ट्रीय भावना को सशक्त करेंगी, जैसे –

  • पदयात्राएँ (Marches) – एकता और जनजागरूकता का संदेश देने हेतु।

  • सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ – जनजातीय परंपराओं, लोककथाओं और नृत्यों पर आधारित।

  • प्रदर्शनियाँ – जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों और धरोहर पर केंद्रित।

  • प्रतियोगिताएँ एवं कार्यशालाएँ – कला, कहानी कहने और नवाचार पर।

  • सम्मान समारोह – रचनात्मकता और सक्रिय भागीदारी के लिए सर्वश्रेष्ठ विद्यालयों को सम्मानित किया जाएगा।

राष्ट्रीय स्तर पर दो ऐसे EMRSs को भी विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने सबसे नवाचारी और प्रभावशाली गतिविधियाँ आयोजित की हों।

भगवान बिरसा मुंडा – धरती आबा को श्रद्धांजलि

यह उत्सव 15 नवम्बर 2025 को जनजातीय गौरव दिवस के साथ समाप्त होगा, जो भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाएगा।

धरती आबा” (पृथ्वी के पिता) के नाम से प्रसिद्ध बिरसा मुंडा ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ संघर्ष किया और जनजातीय अधिकारों की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उनका साहस, आदर्श और बलिदान आज भी पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत है।

NESTS और EMRSs के बारे में

राष्ट्रीय जनजातीय विद्यार्थी शिक्षा सोसाइटी (NESTS), जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत एक स्वायत्त संस्था है, जो एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों (EMRSs) का संचालन करती है।

इन विद्यालयों का उद्देश्य है –

  • जनजातीय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना,

  • समग्र विकास के अवसर उपलब्ध कराना, और

  • जनजातीय संस्कृति एवं पहचान का संरक्षण करना।

जनजातीय गौरव वर्ष पखवाड़ा जैसी पहलें जनजातीय विद्यार्थियों में गौरव, आत्मपहचान और सशक्तिकरण की भावना विकसित करती हैं, जिससे वे “विकसित भारत” (Viksit Bharat) के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभा सकें।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

47 minutes ago

भारत का कौन-सा शहर कहलाता है “Mini India”? जानिए क्यों मिली यह खास पहचान

भारत अपनी विविधता, संस्कृति, भाषाओं और परंपराओं के लिए दुनिया भर में जाना जाता है।…

22 hours ago

भारत का पहला पूरी तरह डिजिटल बैंकिंग अपनाने वाला राज्य कौन-सा है? जानिए कैसे बदली बैंकिंग की तस्वीर

भारत में पिछले कुछ वर्षों में डिजिटल क्रांति ने बैंकिंग सेक्टर की तस्वीर पूरी तरह…

23 hours ago

World Red Cross Day 2026: क्यों मनाया जाता है रेड क्रॉस डे? जानें इतिहास, थीम, महत्व

प्रत्येक वर्ष 8 मई को दुनिया-भर में World Red Cross Day के रूम में मनाया जाता…

4 days ago

Mother’s Day 2026: “मां कभी बूढ़ी नहीं होती…” ये कहानी पढ़कर नम हो जाएंगी आपकी आंखें!

दुनिया में अगर कोई रिश्ता बिना किसी शर्त के साथ खड़ा रहता है, तो वह…

4 days ago

Hantavirus क्या है? कैसे फैलता है और क्या हैं लक्षण – दुनिया भर में क्यों बढ़ी चिंता?

दुनिया भर में एक बार फिर एक दुर्लभ लेकिन खतरनाक वायरस चर्चा में आ गया…

6 days ago