ग्लोबल अर्थव्यवस्थाओं में आ रही मंदी का असर अब भारतीय सर्विस सेक्टर पर दिखने लगा है। हाल ही में जारी हुए एक निजी मासिक सर्वे में बताया गया कि भारतीय सर्विस सेक्टर की व्यापारिक गतिविधियां छह महीने के निचले स्तर पर पहुंच गई है। इसके साथ ही नए व्यापार में भी मार्च के बाद सबसे कम तेज गति से वृद्धि हुई है।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
एसएंडपी ग्लोबल इंडिया सर्विसेज की जारी किए गए सर्वे के मुताबिक, सितंबर महीने में सर्विसेज पीएमआई घटकर 54.3 पर आ गया है, जो कि अगस्त में 57.2 पर था और यह मार्च के बाद सबसे कम पीएमआई है। हालांकि राहत की बात यह है कि यह लगातार 14 वां महीना है, जब सर्विस सेक्टर का पीएमआई 50 से अधिक बना हुआ है। इसका 50 से नीचे आना यह दिखाता है कि सर्विस सेक्टर में गिरावट हो रही है।
एसएंडपी ग्लोबल मार्केट इंटेलिजेंस की इकोनॉमिक्स एसोसिएट डायरेक्टर पोल्याना डी लीमा का कहना है कि भारतीय सर्विस सेक्टर ने पिछले कुछ महीनों में काफी सारी मुश्किलों का सामना किया है। सितंबर में ग्रोथ रेट को कुछ नुकसान जरूर हुआ है, लेकिन ये अभी भी मजबूत स्थिति बनी हुई है।
महंगाई को काबू करने के लिए आरबीआई पिछले पांच महीनों में चार बार ब्याज दरों में इजाफा कर चुका है। बीते महीने आरबीआई ने ब्याज को 0.50 प्रतिशत बढ़ाकर 5.90 प्रतिशत कर दिया था।
Find More News on Economy Here
भारत सरकार ने भारत के मर्चेंडाइज ट्रेड इंडेक्स (Merchandise Trade Indices) का आधार वर्ष 2012-13…
माइक्रोसॉफ्ट ने 2026 में एक बड़े नेतृत्व परिवर्तन के तहत भारतीय मूल की अधिकारी आशा…
हरशरण कौर त्रेहन को पंजाब राज्य विद्युत निगम लिमिटेड (PSPCL) में निदेशक (वाणिज्यिक) नियुक्त किया…
भारतीय रेलवे ने शिकायत निवारण, टिकट कन्फर्मेशन की भविष्यवाणी, हाउसकीपिंग सेवाओं और भीड़ प्रबंधन को…
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के सेंट्रल रिसर्च इंस्टीट्यूट में देश…
गुजरात सरकार ने India AI Impact Summit 2026 के दौरान Larsen & Toubro की व्योमा…