Home   »   फ्रांस से भारत को राफेल का...

फ्रांस से भारत को राफेल का 36वां और आखिरी विमान मिला

फ्रांस से भारत को राफेल का 36वां और आखिरी विमान मिला |_3.1

फ्रांस ने सभी लड़ाकू विमान राफेल की डिलीवरी पूरी कर दी है। भारत में आखिरी राफेल विमान की लैंडिंग के साथ ही देश को 36 राफेल लड़ाकू विमानों की डिलीवरी पूरी हो गई। भारतीय वायु सेना (IAF) ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। मालूम हो कि भारत और फ्रांस के बीच कुल 36 राफेल फाइटर जेट को लेकर सौदा हुआ था और अब भारत को सभी 36 राफेल मिल चुके हैं।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

 

फ्रांस से भारत आए राफेल लड़ाकू विमानों का एक स्क्वाड्रन पाकिस्तान से लगी पश्चिमी सीमा और उत्तरी सीमा की निगरानी करेगा, जबकि अन्य स्क्वाड्रन पूर्वी सीमा की निगरानी करेगा। रक्षा विशेषज्ञों के मुताबिक, राफेल डील पूरी होने के बाद भारतीय वायु सेना की क्षमता में बड़ा उछाल आया है।

 

भारत द्वारा लगभग 59,000 करोड़ रुपये की लागत से 36 विमानों की खरीद के लिए फ्रांस के साथ एक अंतर-सरकारी समझौते पर हस्ताक्षर करने के लगभग चार साल बाद, अत्याधुनिक पांच राफेल लड़ाकू विमानों की पहली खेप 29 जुलाई, 2020 को भारत पहुंची थी।

 

क्या हैं राफेल विमान की खासियतें?

 

  • राफेल विमान एक मिनट में 60 हजार फीट की ऊंचाई तक उड़ान भर सकता है। इसकी ईंधन क्षमता करीब 17 हजार किलोग्राम है।
  • राफेल की मारक क्षमता 3700 किलोमीटर तक है. स्काल्प की रेंज 300 किलोमीटर है।
  • राफेल विमान एक बार में 24,500 किलो तक का वजन ले जा सकता है।
  • यह विमान 60 घंटे की अतिरिक्त उड़ान भी भर सकता है।
  • राफेल लड़ाकू विमानों की गति 2,223 किलोमीटर प्रति घंटा है।
  • राफेल विमान 300 किलोमीटर की रेंज से हवा से जमीन पर हमला करने में सक्षम है।
  • राफेल विमान 14 हार्ड पॉइंट के जरिए भारी हथियार भी गिराने की क्षमता रखता है।
  • राफेल लड़ाकू विमान हर तरह के मौसम में एक साथ कई काम करने में सक्षम है। इसे मल्टिरोल फाइटर एयरक्राफ्ट के नाम से भी जाना जाता है।

India Successfully Carries Out Trials of Nuclear-Capable ''Agni-5 missile''_80.1

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *