Home   »   ग्लोबल एविएशन सेफ्टी रैंकिंग 2022 में...

ग्लोबल एविएशन सेफ्टी रैंकिंग 2022 में भारत 48वें स्थान पर

ग्लोबल एविएशन सेफ्टी रैंकिंग 2022 में भारत 48वें स्थान पर |_3.1

भारतीय नागर विमानन संगठन (ICAO) एविएशन सेफ्टी रैंकिंग में भारत 48वें स्थान पर आ गया है। एविएशन सेफ्टी रैंकिंग में भारत की ये सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है। भारत को अभी तक की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग मिलने के बाद DGCA चीफ अरुण कुमार ने कहा कि अब इस रैकिंग को बरकरार रखने और इसमें आगे सुधार करने की चुनौती है। उन्होंने एयर सेफ्टी इकोसिस्टम में और सुधार करने पर जोर दिया। भारत ने जारी इस रैंकिंग में 48वां स्थान हासिल किया है। इसके बारें में जानकारी नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) द्वारा दी गयी है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के अधिकारी ने बताया कि आईसीएओ की ग्लोबल एविएशन सेफ्टी रैंकिंग में भारत 48वें स्थान पर पहुंच गया है। 4 साल पहले भारत इस रैंकिंग में 102वें स्थान पर था। उन्होंने कहा कि रैंकिंग में सिंगापुर टॉप पर है, उसके बाद संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और दक्षिण कोरिया का स्थान है। इस सूची में चीन 49वें स्थान पर है। इस रैंकिंग में कुल 187 देश शामिल हैं। भारत और जॉर्जिया 85.49 प्रतिशत अंक के साथ 48वें स्थान पर हैं। पड़ोसी देश पाकिस्तान को 70.39 प्रतिशत अंक मिले हैं।

 

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:

 

  • अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन मुख्यालय: मॉन्ट्रियल, कनाडा;
  • अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन की स्थापना: 7 दिसंबर 1944;
  • अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन परिषद के अध्यक्ष: सल्वाटोर सिआचिटानो;
  • अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन महासचिव: जुआन कार्लोस सालाज़ार गोमेज़।

Find More Ranks and Reports Here

 

India's 100 Richest 2022: Gautam Adani tops Forbes rich list_90.1

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *