Categories: Uncategorized

इंडियन रेटिंग ने चालू वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था में 11.8 फीसदी गिरावट का जताया अनुमान

फिच रेटिंग्स की भारतीय शाखा इंडियन रेटिंग्स एंड रिसर्च (Ind-Ra) ने वित्त वर्ष 2020-21 के लिए भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में वृद्धि के अपने अनुमान को बदलकर -11.8 कर दिया है, रेटिंग एजेंसी ने इससे पहले जीडीपी में 5.3 फीसदी गिरावट का अनुमान जताया था। साथ ही रेटिंग एजेंसी ने वित्त वर्ष 2021 में 18.44 लाख करोड़ रुपये तक का आर्थिक नुकसान होने का अनुमान जताया है। इसके अलावा रेटिंग एजेंसी का अनुमान है कि अगले वित्त वर्ष यानी 2022 में भारतीय अर्थव्यवस्था 9.9% की वृद्धि दर्ज करेगी. हालांकि इसमें पिछले वित्त वर्ष के कमजोर आधार प्रभाव होगा।
वित्त वर्ष 2021 की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था में रिकॉर्ड 23.9% की गिरावट आई थी, जो COVID-19 महामारी (लॉकडाउन) के प्रभाव के कारण इंड-रा के 17.0% के पूर्वानुमान से बहुत अधिक थी।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

  • एमडी एंड सीईओ ऑफ इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च: रोहित करन साहनी.
  • भारत रेटिंग और अनुसंधान मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र.

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

अनुच्छेद 21 के तहत सुरक्षित राजमार्ग यात्रा मौलिक अधिकार: सुप्रीम कोर्ट

यह ऐतिहासिक फ़ैसला तब आया, जब भारत के माननीय सुप्रीम कोर्ट ने यह घोषणा की…

1 hour ago

भारत–न्यूज़ीलैंड के बीच ऐतिहासिक व्यापार समझौता, निवेश और निर्यात को मिलेगा बड़ा बढ़ावा

भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता नई दिल्ली के भारत मंडपम में हस्ताक्षरित किया गया। इस समझौते…

2 hours ago

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए विश्व दिवस 2026

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए विश्व दिवस 2026 हर साल 28 अप्रैल को…

3 hours ago

जानें कौन हैं Sanjay Jamuar, जिन्हें बनाया गया दिल्ली मेट्रो इंटरनेशनल का पहला CEO

संजय जमुआर (Sanjay Jamuar) को दिल्ली मेट्रो इंटरनेशनल लिमिटेड (डीएमआईएल) का पहला मुख्य कार्यकारी अधिकारी…

19 hours ago

नवजात शिशुओं के लिए पहली बार Malaria की खास दवा को मिली मंजूरी

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने बच्चों में मलेरिया के मामले और इससे मौत के जोखिमों…

19 hours ago

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों का बड़ा ऐलान, मैं राजनीति छोड़ दूंगा; जानें वजह

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा है कि वे साल 2027 में अपना दूसरा…

19 hours ago