Home   »   इंडियन रेटिंग ने चालू वित्त वर्ष...

इंडियन रेटिंग ने चालू वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था में 11.8 फीसदी गिरावट का जताया अनुमान

इंडियन रेटिंग ने चालू वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था में 11.8 फीसदी गिरावट का जताया अनुमान |_3.1
फिच रेटिंग्स की भारतीय शाखा इंडियन रेटिंग्स एंड रिसर्च (Ind-Ra) ने वित्त वर्ष 2020-21 के लिए भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में वृद्धि के अपने अनुमान को बदलकर -11.8 कर दिया है, रेटिंग एजेंसी ने इससे पहले जीडीपी में 5.3 फीसदी गिरावट का अनुमान जताया था। साथ ही रेटिंग एजेंसी ने वित्त वर्ष 2021 में 18.44 लाख करोड़ रुपये तक का आर्थिक नुकसान होने का अनुमान जताया है। इसके अलावा रेटिंग एजेंसी का अनुमान है कि अगले वित्त वर्ष यानी 2022 में भारतीय अर्थव्यवस्था 9.9% की वृद्धि दर्ज करेगी. हालांकि इसमें पिछले वित्त वर्ष के कमजोर आधार प्रभाव होगा।
वित्त वर्ष 2021 की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था में रिकॉर्ड 23.9% की गिरावट आई थी, जो COVID-19 महामारी (लॉकडाउन) के प्रभाव के कारण इंड-रा के 17.0% के पूर्वानुमान से बहुत अधिक थी।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-
  • एमडी एंड सीईओ ऑफ इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च: रोहित करन साहनी.
  • भारत रेटिंग और अनुसंधान मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र.

TOPICS:

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *