Categories: Uncategorized

भारत को ग्लोबल एनिमल प्रोटेक्शन इंडेक्स 2020 में मिला दूसरा स्थान

हाल ही में जारी किए गए ग्लोबल एनिमल प्रोटेक्शन इंडेक्स 2020 में भारत को दूसरे स्थान पर रखा गया है। यह इंडेक्स अंतर्राष्ट्रीय पशु कल्याण चैरिटी “वर्ल्ड एनिमल प्रोटेक्शन” द्वारा जारी किया जाता है। एनिमल प्रोटेक्शन इंडेक्स (एपीआई) जारी करने का उद्देश्य अच्छा कर वाले देशों प्रोत्साहित करना और पशु कल्याण नीति और कानून में कमजोर देशों को उजागर करना हैं।
इंडेक्स के नियम और कानून के अनुसार देशों को A (अधिकतम स्कोर) से G (न्यूनतम स्कोर) होने के आधार रैंक दी जाती है। भारत को इस सूचकांक में C स्कोर दिया गया है। भारत को ये स्थान स्पेन, मैक्सिको, फ्रांस और न्यूजीलैंड के साथ दिया गया है। स्वीडन, यूनाइटेड किंगडम और ऑस्ट्रिया को अधिकतम स्कोर यानि A के साथ शीर्ष स्थान पर रखा गया है।

वर्ल्ड एनिमल प्रोटेक्शन ने 50 देशों के पशु कल्याण नीतियों और कानून का आकलन किया और जहां स्पष्ट रूप से पशु कल्याण कानूनों की कमी की पहचान की गई। यह तत्काल किए जाने वाले जरूरी सुधारों पर जोर दे रहा है। सूचकांक देशों को अच्छे पशु कल्याण प्रक्रियाओं जैसे कि जानवरों को स्वच्छ, स्वस्थ रखने और प्राकृतिक व्यवहार दर्शाने और उचित जगह पर रखने में मदद करेगा। इस सूची में शीर्ष स्थान पर हासिल करने वाले देशों में जानवरों की सुरक्षा के लिए मजबूत कानून हैं, हालांकि, ये कानून डेयरी पशुओं की सुरक्षा के लिए उतने सख्त नहीं हैं।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • वर्ल्ड एनिमल प्रोटेक्शन की स्थापना: 1981.
  • वर्ल्ड एनिमल प्रोटेक्शन मुख्यालय: लंदन, यूनाइटेड किंगडम.
  • वर्ल्ड एनिमल प्रोटेक्शन के अध्यक्ष: पॉल बाल्डविन
  • .

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

महावीर जयंती 2026: पीएम मोदी ने सम्राट संप्रति संग्रहालय का किया लोकार्पण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 मार्च, 2026 को गुजरात की अपनी यात्रा के दौरान गांधीनगर…

1 hour ago

भारत में LPG का सबसे बड़ा उत्पादक शहर कौन सा है?

जैसा कि आप जानते हैं, आजकल LPG काफी चर्चा में है; लेकिन क्या आपने कभी…

2 hours ago

वैश्विक राजनीति को झटका: सूरीनाम के पूर्व राष्ट्रपति संतोखी का निधन

सूरीनाम के पूर्व राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोखी का 30 मार्च को 67 वर्ष की आयु में…

3 hours ago

AI के जरिए आयुर्वेद को नई पहचान: 13 भाषाओं में शोध होगा सुलभ

पारंपरिक स्वास्थ्य देखभाल ज्ञान को और अधिक समावेशी बनाने के लिए, भारत ने आयुर्वेद अनुसंधान…

4 hours ago

सरकार का सख्त कदम: अब हर घर में कचरा अलग करना होगा अनिवार्य

बेहतर और टिकाऊ कचरा प्रबंधन के लिए, भारत में 'ठोस कचरा प्रबंधन नियम 2026' लागू…

5 hours ago

भारत की अर्थव्यवस्था को राहत: FY26 में राजकोषीय घाटा घटकर ₹12.5 लाख करोड़

भारत की राजकोषीय स्थिति में सुधार देखने को मिला है, क्योंकि वित्त वर्ष 26 के…

6 hours ago