Home   »   भारत ने आर्थिक सहायता योजना के...

भारत ने आर्थिक सहायता योजना के अंतर्गत श्रीलंका को 50 बसें प्रदान की

भारत ने आर्थिक सहायता योजना के अंतर्गत श्रीलंका को 50 बसें प्रदान की |_3.1

भारत ने श्रीलंका को स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर 50 बसों की आपूर्ति की है। श्रीलंका ने हाल ही में अपनी स्वतंत्रता की प्लैटिनम जयंती मनाई थी।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

मुख्य बिंदु

 

  • श्रीलंका में भारत के उच्‍चायुक्‍त गोपाल बागले ने श्रीलंका के राष्‍ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को ये बसें सौंपी है।
  • व्‍यावसायिक वाहन निर्माता अशोक लीलैंड को श्रीलंका परिवहन बोर्ड से 500 बसों की आपूर्ति का अनुबंध प्राप्त हुआ है।
  • अनुबंध के अंतर्गत 75 बसें जनवरी 2023 में श्रीलंका को सौंपी जा चुकी है। इन बसों के लिए भारतीय आयात-निर्यात बैंक लोन मुहैया करा रहा है।
  • भारत ने अब तक 165 बसें सौंपी हैं, जबकि 40 का रजिस्ट्रेशन हो चुका है।
  • राष्ट्रपति विक्रमसिंघे ने ग्रामीण श्रीलंका में परिवहन सेवाओं को मजबूत करने के लिए भारत से प्राप्त सभी बसों का उपयोग करने का निर्देश दिया है।
  • जनवरी में 75 बसें सौंपते हुए, भारतीय उच्चायोग ने कहा कि उसकी ‘पड़ोसी पहले’ नीति के हिस्से के रूप में दी गई सहायता श्रीलंका में गतिशीलता और पहुंच का समर्थन करने के लिए थी।
  • उच्चायोग द्वारा सार्वजनिक परिवहन के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए भारतीय सहायता के माध्यम से श्रीलंका को पांच सौ बसों की आपूर्ति की जा रही है।
  • भारत ने श्रीलंका पुलिस को क्रेडिट लाइन के तहत 125 SUV भी सौंपी हैं, ताकि सुरक्षा कर्मियों को आने-जाने में होने वाली दिक्कतों से निपटने में मदद मिल सके।

 

श्रीलंका के बारे में

 

डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट रिपब्लिक ऑफ श्रीलंका भारतीय उपमहाद्वीप के दक्षिण-पूर्वी तट पर स्थित एक उष्णकटिबंधीय द्वीप राष्ट्र है। श्रीलंका मुन्नार की खाड़ी और पाक जलडमरूमध्य द्वारा भारतीय उपमहाद्वीप से अलग होता है।

Senior nuclear scientist Dinesh Kumar Shukla named as new head of AERB_90.1

FAQs

श्रीलंका के प्रधानमंत्री कौन है?

दिनेश गुणवरधन

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *