Categories: Agreements

भारत ने मध्य एशियाई देश आर्मीनिया के साथ हथियारों की एक बड़ी डील की

भारत ने मध्य एशियाई देश आर्मीनिया के साथ हथियारों की एक बड़ी डील की है। इस डील में मिसाइल, रॉकेट के अलावा कई तरह के गोला-बारूद भी शामिल हैं। इस डील से भारत के हथियार उद्योग को बढ़ावा मिलेगा, वहीं आर्मीनिया की सुरक्षा में भी तगड़ा इजाफा होगा। भारत और आर्मीनिया के बीच हथियारों की यह डील लगभग दो हजार करोड़ रुपये में हुई है। इसके तहत भारत आर्मीनिया को पिनाका मल्टी बैरल रॉकेट लॉन्चर बेचेगा। इसी के साथ आर्मीनिया पिनाका रॉकेट लॉन्चर का इस्तेमाल करने वाला पहला विदेशी ग्राहक भी बन जाएगा।

 

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

 

पिनाका मल्टी बैरल रॉकेट लॉन्चर को स्वदेशी तकनीक पर विकसित किया गया है। इस रॉकेट लॉन्चर का डिजाइन डिफेंस रिसर्च एंड डेवलेपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) के लैब आर्मामेंट रिसर्च एंड डेवलपमेंट इस्टेब्लिशमेंट ने बनाया है, जबकि इसका निर्माण भारत की ही एक सरकारी और दो प्राइवेट कंपनियां टाटा समूह और लार्सन एंड टुब्रो मिलकर करती हैं।पिनाका के लॉन्चर से 44 सेकंड में 12 हाई एक्सप्लोसिव रॉकेट को फायर किया जा सकता है।

 

साल 2019 से भारत पिनाका मल्टी बैरल रॉकेट लॉन्चर के एक अपग्रेडेड गाइडेड वेरिएंट का परीक्षण कर रहा है। इस वेरिएंट की रेंज करीब 90 किलोमीटर है। इस रॉकेट लॉन्चर को पाकिस्तान और चीन से लगी सीमाओं पर प्रमुख रूप से तैनात किया गया है। टाट्रा ट्रक पर माउंट होने के कारण पिनाका मल्टी बैरल रॉकेट लॉन्चर को एक जगह से दूसरी जगह पर बड़ी तेजी से तैनात किया जा सकता है।

 

भारतीय सेना रूसी BM-21 ग्रैड रॉकेट लॉन्चर को ऑपरेट करती है। यह रॉकेट लॉन्चर ताकतवर भले ही है, लेकिन इसकी लक्ष्य को साधने की क्षमता काफी खराब है। एक अनुमान के मुताबिक रूसी बीएम-21 ग्रैड से किसी लक्ष्य को सटीकता से साधने के लिए 100 रॉकेट फायर करने की जरूरत होती है। इन्हीं कमियों को दूर करने और रूसी हथियार का स्वदेशी विकल्प ढूंढने के लिए 1981 में भारतीय रक्षा मंत्रालय ने दो परियोजनाओं को मंजूदी दी। इसका उद्देश्य भारतीय सेना के लिए लंबी दूरी तक मार करने वाले आर्टिलरी सिस्टम को विकसित करना था।

Find More News Related to Agreements

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

4 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago