
भारत और मालदीव द्वारा दोनों देशों के बीच व्यापार को बढ़ावा देने के लिए 21 सितंबर 2020 को पहली बार सीधी कार्गो फेरी सेवा की शुरूआत की गई है। मालवाहक नौका सेवा मालदीव के कुलधुहुफुशी और माले बंदरगाहों को भारत के तूतीकोरिन और कोचीन बंदरगाहों के साथ जोड़ेगी।
यह पहल लागतों में कटौती करने और दोनों देशों के बीच माल परिवहन में लगने वाले समय को कम करने में मददगार होगी। भारत और मालदीव के बंदरगाहों को जोड़ने के लिए शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (SCI) द्वारा संचालित कार्गो फेरी वेसेल MCP लिंज़ का उपयोग किया जाएगा।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया (SCI) के एमडी और अध्यक्ष: श्रीमती एच.के. जोशी.
- शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (SCI) मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र.
- शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया की स्थापना: 1950.


दिल्ली पुलिस ने शुरू किया 'ऑपरेशन शस्त्र...
ब्लैक स्वान समिट इंडिया 2026 की शुरुआत: ...
झारखंड की महिलाओं ने पैरा थ्रोबॉल नेशनल ...

