Categories: Ranks & Reports

विमानन सुरक्षा रैंकिंग में भारत 112वें से 55वें स्थान पर पहुंचा

विमानन सुरक्षा निरीक्षण रैंकिंग में भारत ने बड़ी छलांग लगाई है और पहले के 112वें स्थान से सीधे 55वें स्थान पर पहुंच गया है। अंतरराष्ट्रीय नागर विमानन संगठन (आईसीएओ) के समन्वित सत्यापन अभियान के तहत देश के आंकड़ों में महत्वपूर्ण सुधार आया है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

आईसीएओ के यनिवर्सल सेफ्टी ओवरसाइट ऑडिट प्रोग्राम (यूएसओएपी) के सतत निगरानी दृष्टिकोण के तहत, भारत में 9 से 16 नवंबर, 2022 तक आईसीएओ समन्वित सत्यापन अभियान शुरू किया गया था। नागरिक विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा, अंतिम रिपोर्ट के बाद भारत की सुरक्षा निरीक्षण क्षमता रैंकिंग 112 से 55 पर आ गई है।

मुख्य बिंदु

 

  • बता दें कि यूनिवर्सल सेफ्टी ओवरसाइट ऑडिट प्रोग्राम (USOAP) के सतत निगरानी दृष्टिकोण के तहत, भारत में 9 से 16 नवंबर, 2022 तक कोऑर्डिनेटेड वैलिडेशन मिशन (ICVM) शुरू किया गया था।
  • नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने कहा कि अंतिम रिपोर्ट के बाद भारत की सुरक्षा निरीक्षण क्षमता रैंकिंग 112 से 55 हो गई है। उन्होंने कहा कि यह रैंकिंग गतिशील है और आईसीएओ द्वारा किए गए विभिन्न ऑडिट के परिणामों पर निर्भर है।
  • बता दें कि अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन इस कार्यक्रम के तहत ऑडिट करता है। भारत में पिछले साल ऑडिट के दौरान एलईजी, ओआरजी, पीईएल, ओपीएस और एजीए को शामिल किया गया था।

आपको बता दें कि एलईजी प्राथमिक विमानन कानून और विशिष्ट परिचालन विनियम है। ओआरजी नागरिक उड्डयन संगठन है। पीईएल कार्मिक लाइसेंसिंग और प्रशिक्षण है। ओपीएस विमान संचालन है। एजीए एयरोड्रम और ग्राउंड एड है और एआईआर विमान की उड़ान योग्यता है।

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

2 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

1 month ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago