Home   »   Women FIH Nations Cup: भारतीय टीम...

Women FIH Nations Cup: भारतीय टीम ने स्पेन को हराकर जीता खिताब

Women FIH Nations Cup: भारतीय टीम ने स्पेन को हराकर जीता खिताब |_3.1

स्पेन में खेले गए महिला FIH नेशंस कप में भारतीय महिला हॉकी (Indian Women Hockey Team) खिलाड़ियों ने कमाल कर दिखाया है। भारतीय हॉकी टीम ने शनिवार को स्पेन को हराकर महिला एफआईएच नेशंस कप 2022 (Women’s FIH Nations Cup) का फाइनल जीत लिया है। महिला FIH नेशंस कप के फाइनल में भारतीय टीम ने स्पेन (Spain) को 1-0 से हराते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही भारतीय महिला हॉकी टीम ने 2023-24 एफआईएच प्रो लीग (2023-24 FIH Pro League) में अपना स्थान पक्का कर लिया है। शुरुआती क्वार्टर में गुरजीत कौर (Gurjit Kaur) ने एकमात्र गोल किया, जो आखिरी तक गेम जीतने वाला गोल बना।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

भारत को दूसरे हाफ में 1-0 की बढ़त

 

हाफटाइम हॉर्न से पहले पेनल्टी कार्नर से दो अच्छे गोल के मौके आए। स्पेन की क्लारा पेरेज भारतीय खिलाड़ी गुरजीत को फिर से गोल करने से रोकने में सफल रही, जबकि सविता ने स्पेन की खिलाड़ी लूसिया जिमेनेज की कोशिश को नाकाम कर दिया। भारत ने दूसरे हाफ में 1-0 की बढ़त बना ली थी। इसके बाद दोनों टीमों ने आक्रामकता दिखाई। क्लारा पेरेज ने एक बार फिर भारत की तरफ से गोल की कोशिश को असफल किया। भारत ने पेनल्टी कार्नर से फिर से गोल दागने के साथ अपनी बढ़त को दोगुना करनी कोशिश की थी, जो नाकाम रही।

 

स्पेन ने की थी स्कोर बराबर करने की कोशिश

 

मेजबान टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए दबाव बनाए रखा। स्पेन की टीम भी लगातार आक्रमण कर रही थी, लेकिन भारत का डिफेंस सजग था, जिसने हर खतरे को रोक दिया। चौथे क्वार्टर में 1-0 के पिछड़ने के चलते मेजबान टीम ने स्कोर को बराबर करने की काफी कोशिश की, लेकिन भारतीय हॉकी टीम ने स्पेन को आखिर तक कोई मौका नहीं दिया और खिताब जीतते हुए एक नया इतिहास बना डाला।

FIFA World Cup 2022 Messi Won Golden Ball, Golden Ball Award 2022 and Winners_100.1

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *