Categories: Obituaries

सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज फातिमा बीवी का निधन

सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज और तमिलनाडु की पूर्व राज्यपाल फातिमा बीवी का निधन हो गया है। वे 96 साल की थी। न्यायाधीश फातिमा बीवी ने अपने लंबे और शानदार करियर के दौरान देशभर में महिलाओं के लिए एक आदर्श और नजीर के रूप में काम किया है।

फातिमा बीवी का नाम ज्यूडिशरी ही नहीं बल्कि देश के इतिहास में भी स्वर्ण अक्षरों में अंकित हैं। रिपोर्ट के अनुसार, न्यायमूर्ति बीवी को बढ़ती उम्र संबंधी बीमारियों के कारण कुछ दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

 

फातिमा बीवी: स्कूली शिक्षा

फातिमा बीवी तमिलनाडु की पूर्व राज्यपाल भी रह चुकी हैं। सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में अपनी सेवा देने के बाद उन्होंने तमिलनाडु के राज्यपाल के रूप में नियुक्त होकर राजनीतिक क्षेत्र पर भी अपनी छाप छोड़ी। फातिमा बीवी का केरल के पतनमतिट्टा जिले में अप्रैल 1927 में जन्म हुआ था। उन्होंने ‘कैथोलिकेट हाई स्कूल’ से स्कूली शिक्षा पूरी की और फिर तिरुवनंतपुरम स्थित ‘यूनिवर्सिटी कॉलेज’ से बीएससी की डिग्री हासिल की। उन्होंने गवर्नमेंट लॉ कॉलेज से बैचलर ऑफ लॉ की डिग्री हासिल की और 14 नवंबर, 1950 में एक वकील के रूप में दाखिला लिया।

 

पहली मुस्लिम महिला न्यायाधीश

वह किसी भी उच्च न्यायपालिका में नियुक्त होने वाली पहली मुस्लिम महिला न्यायाधीश भी थीं। साथ ही एशिया में एक राष्ट्र के सर्वोच्च न्यायालय की पहली महिला न्यायाधीश का खिताब भी उन्हीं के नाम है। फातिमा बीवी साल 1989 में सुप्रीम कोर्ट की महिला न्यायाधीश बनी थीं, जो पहली भारतीय महिला थीं।

 

राज्यपाल के रूप में नियुक्त

तमिलनाडु के राज्यपाल के रूप में नियुक्त होने से पहले फातिमा बीवी को 03 अक्तूबर 1993 को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (भारत) की सदस्य बनाया गया था। इसके अलावा, उन्होंने राज्यपाल के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान तमिलनाडु विश्वविद्यालय के चांसलर के रूप में भी कार्य किया।

 

Find More Obituaries News

 

 

 

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

भारतीय नौसेना में शामिल हुई स्वदेशी स्टेल्थ फ्रिगेट ‘दूनागिरी’

भारतीय नौसेना को 30 मार्च, 2026 को स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट 'दूनागिरी' प्राप्त हुआ। इसे गार्डन…

55 mins ago

भारतीय नौसेना को मजबूती: INS संशोधक स्वदेशी सर्वे पोत शामिल

एक अहम नौसैनिक प्रोजेक्ट के तहत चौथा और आखिरी जहाज़, INS संशोधक, आधिकारिक तौर पर…

1 hour ago

WTO 14वीं मंत्रीस्तरीय सम्मेलन संपन्न: भारत ने सुधार और कृषि मुद्दों को दिया महत्व

विश्व व्यापार संगठन (WTO) का 14वां मंत्रिस्तरीय सम्मेलन (MC-14) 30 मार्च को कैमरून के याउंडे…

1 hour ago

दुनिया में काली मिर्च का सबसे बड़ा उत्पादक देश कौन सा है?

काली मिर्च दुनिया भर की रसोई में इस्तेमाल होने वाले सबसे लोकप्रिय मसालों में से…

2 hours ago

डिजिटल Census 2027: अब खुद करें जनगणना, मोबाइल ऐप से होगा रजिस्ट्रेशन

भारत ने आधिकारिक तौर पर जनगणना 2027 की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह एक…

4 hours ago

भारत के चिप उद्योग को बड़ा बढ़ावा: गुजरात में Kaynes प्लांट लॉन्च

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 मार्च, 2026 को गुजरात के सानंद में केन्स सेमीकॉन (Kaynes…

4 hours ago