ऑस्ट्रेलिया और भारत की सेनाओं के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘Austra Hind -22’ 28 नवंबर को राजस्थान में शुरू हो गया है। यह सैन्य अभ्यास राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में होगा। इस अभ्यास का उद्देश्य दोनों सेनाओं के संबंधों को सकारात्मक रूप देना और एक साथ काम करने की क्षमता को बढ़ावा देना है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह ‘ऑस्ट्रा हिंद’ के तहत पहला अभ्यास है जिसमें दोनों देशों की सेनाओं के सभी हथियारों और सेवाओं की भागीदारी होगी।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
रक्षा मंत्रालय के अनुसार, ‘ऑस्ट्रा हिंद’ एक वार्षिक कार्यक्रम होगा जो वैकल्पिक रूप से भारत और ऑस्ट्रेलिया में आयोजित किया जाएगा। साथ ही कहा गया कि इस अभ्यास में दोनों सेनाएं विकट परिस्थितियों से निपटने के लिए एक दूसरे की रणनीति और तकनीक को साझा करेंगे। रक्षा मंत्रालय के अनुसार इस अभ्यास के लिए कई योजनाएं बनाई गई हैं। इसमें नई जनरेशन के उपकरण और हथियारों को लेकर भी अभ्यास किया जाएगा। रक्षा मंत्रालय ने आगे कहा कि संयुक्त अभ्यास, दोनों सेनाओं के बीच समझ को बढ़ावा देने के साथ-साथ भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच के संबंधों को भी मजबूत करेगा।
बता दें कि इससे पहले भी भारतीय सेना ने सैन्य अभ्यासों में हिस्सा लिया है। भारतीय सेना की असम रेजीमेंट और और अमरिकी सेना ने उत्तराखंड में संयुक्त रूप से सैन्य अभ्यास किया था। इस अभ्यास में आपदा राहत कार्यों पर ध्यान केंद्रित किया गया था। दोनों देशों ने प्राकृतिक आपदा से बचने के लिए रणनीति और तकनीकों को समझकर एक दूसरे से साझा किया था।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी को अमेरिका के आर्मी वॉर कॉलेज (AWC) कार्लाइल बैरक्स…
भारत ने जापान द्वारा रक्षा निर्यात ढांचे में संशोधन करने के हालिया कदम का स्वागत…
सिंधु जल संधि (IWT) पर भारत के कड़ी रुख से घबराया पाकिस्तान अब अंतरराष्ट्रीय मंचों…
श्रीकांत वेलामाकन्नी को NASSCOM का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है। वे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और…
राजेश कुमार अग्रवाल ने पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन (PFC) में निदेशक का पदभार ग्रहण कर लिया…
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने तीन साल की अवधि के लिए AU स्मॉल फाइनेंस बैंक…