Categories: Uncategorized

भारत ने पीटरबर्ग जलवायु संवाद के 11 वें सत्र में लिया हिस्सा

भारत ने पीटरबर्ग जलवायु संवाद के 11 वें सत्र में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने पहले वर्चुअल पीटरबर्ग जलवायु संवाद में भारत का प्रतिनिधित्व किया। इस संवाद की मेजबानी जर्मनी ने की तथा इसकी सह-अध्यक्षता ब्रिटेन द्वारा की गई थी।
पीटरबर्ग जलवायु संवाद का 11 वां सत्र वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित किया गया। इस संवाद में 30 से अधिक देशों ने हिस्सा लिया। संवाद के दौरान COVID-19 से निपटने, जीवन बचाने और बीमारी के सामाजिक और आर्थिक परिणामों का समाधान निकालने के उपायों पर विचार-विमर्श किया गया।
संवाद में भारत की भूमिका:

भारत ने सुझाव दिया कि वर्तमान में जिस तरह समूचा विश्‍व एकजुट होकर नोवल कोरोना वायरस के लिए वैक्‍सीन तलाशने में जुटा है, उसी तरह पर्यावरण संबंधी प्रौद्योगिकी हमारे पास मुक्‍त स्रोत के रूप में होनी चाहिए तथा जिसे किफायती दाम पर उपलब्‍ध कराया जाना चाहिए। साथ ही, भारत ने विकासशील देशों को तुरंत 1 ट्रिलियन यूएसडी अनुदान देने का भी सुझाव दिया।

कोपेनहेगन शिखर सम्मेलन:-

कोपेनहेगन शिखर सम्मेलन किसी भी जलवायु समझौते तक पहुँचने में विफल रहा था। वर्ष 2009 के संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (UNFCCC) को आमतौर पर कोपेनहेगन शिखर सम्मेलन के रूप में जाना जाता है। यह कोपेनहेगन, डेनमार्क में आयोजित किया गया था। 2009 के कोपेनहेगन शिखर सम्मेलन की विफलता के बाद से जर्मनी द्वारा संवाद का आयोजन किया जा रहा है। इस संवाद में आमतौर पर पर्यावरण मंत्रियों द्वारा भाग लिया जाता है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में राज्य मंत्री: बाबुल सुप्रियो.

Recent Posts

भारत में तेजी से बढ़ रहे हैं कण्ठमाला के मामले, जानें क्या है लक्षण, कारण और बचाव के तरीके

कण्ठमाला एक वायरल बीमारी है जो मम्प्स वायरस के कारण होती है, जो पैरामाइक्सोवायरस परिवार…

8 hours ago

भारतीय सेना और पुनीत बालन ग्रुप ने पुणे में बनाया पहला संविधान गार्डन

भारतीय सेना और पुनीत बालन समूह ने पुणे में देश के पहले संविधान पार्क का…

8 hours ago

भारत 46वीं अंटार्कटिक संधि सलाहकार बैठक की मेजबानी करेगा

भारत 20 से 30 मई, 2024 तक कोच्चि, केरल में 46वीं अंटार्कटिक संधि सलाहकार बैठक…

8 hours ago

कोर सेक्टर की वृद्धि दर मार्च में घटकर 5.2 प्रतिशत पर पहुंची

मार्च में, भारत के मुख्य क्षेत्रों की वृद्धि फरवरी के 7.1% से 5.2% तक सुस्त हो…

9 hours ago

यूनिफ़ाइड पेमेंट इंटरफ़ेस (UPI) लेनदेन में अप्रैल में थोड़ी गिरावट आई

अप्रैल 2024 में, यूनिफाइड पेमेंट इंटरफ़ेस (UPI) लेनदेन में मार्च की तुलना में मात्रा में…

9 hours ago

मशहूर लेखक पॉल ऑस्टर का 77 साल की उम्र में निधन

प्रसिद्ध अमेरिकी उपन्यासकार और फिल्म निर्माता पॉल ऑस्टर का 77 वर्ष की आयु में निधन…

9 hours ago