Categories: International

सर्दी के मौसम में यूरोप में ‘रिकॉर्ड गर्मी’, जानें वजह

पूरे यूरोप के कई देशों में सर्दी के मौसम में अच्छी खासी गर्मी पड़ रही है। जनवरी में तो तापमान अब तक के सबसे उच्च स्तर पर पहुंच गया है। समूचे यूरोप में कड़ाके की ठंड के दिनों में रिकॉर्डतोड़ गर्मी पड़ रही है। जनवरी के पहले दो दिन जबर्दस्त गर्म रहे। नए साल के पहले दो दिन सबसे गर्म दिन के रूप में दर्ज किए गए। यूरोप के कम से कम आठ देशों में ऐसे हालात देखे गए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पोलैंड, डेनमार्क, चेक गणराज्य, नीदरलैंड, बेलारूस, लिथुआनिया और लातविया में जनवरी का अब तक का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। यूरोप के मौसमविदों ने ‘द गार्जियन’ को बताया कि पिछले कुछ दिनों में पूरे यूरोप में मौसम का रिकॉर्ड हैरान करने वाले ढंग से टूट रहा है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

तापमान पर नजर रखने वाले मौसम वैज्ञानिक मैक्सिमिलियानो हेरेरा के अनुसार पोलैंड के कोरबिएलोव गांव में तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह मई में यहां रहने वाले तापमान से अधिक है। तापमान जनवरी के औसत 1 डिग्री तापमान से यह 18 डिग्री ज्यादा है। इसी तरह चेक गणराज्य के जवोर्निक में पारा 19.6 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ गया, जबकि इन दिनों में यह औसत 3 डिग्री सेल्सियस रहता है। जर्मनी, उत्तरी स्पेन और फ्रांस के दक्षिण में भी जनवरी में भी रिकॉर्डतोड़ गर्मी पड़ रही है।

 

हीट डोम क्या है?

 

ये एक खास स्थिति है जो तब आती है, जब वायुमंडल गर्म समुद्री हवा को बोतल में किसी ढक्कन की तरह कैद कर लेता है और धीरे-धीरे रिलीज करता है। यूएस के नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन के मुताबिक, ऐसा अक्सर तब होता है जब प्रशांत महासागर का एक छोर ठंडा हो जाए, जबकि दूसरा गर्म रहे। इसे ला-नीना स्थिति भी कहते हैं। हीट डोम लगभग हफ्ताभर रह सकता है, जिसके बाद ढक्कन जैसा स्ट्रक्चर कमजोर हो जाता है और फंसी हुई गर्म हवा पूरी तरह खत्म हो जाती है। साल 1995 की जुलाई में 4 ही दिनों के भीतर शिकागो में 739 लोगों की हीट डोम के चलते मौत हो गई।

 

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

गामिनी ने कुनो में तीन शावकों को जन्म दिया, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर 38 हुई

दक्षिण अफ्रीका से लाई गई चीता गामिनी ने कुनो राष्ट्रीय उद्यान में तीन शावकों को…

13 hours ago

केंद्रीय कैबिनेट ने केरल का नाम बदलकर “केरलम” करने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने “केरल” राज्य का नाम बदलकर “केरलम”…

13 hours ago

भारत अपना पहला व्यापक कार्बन ट्रेडिंग कार्यक्रम शुरू करने की तैयारी में

भारत अपने पहले व्यापक कार्बन ट्रेडिंग कार्यक्रम को शुरू करने के अंतिम चरण में है,…

14 hours ago

भारतीय सेना ने स्ट्रेला-10 मिसाइल का सफल परीक्षण किया

भारतीय सेना की कोणार्क कोर के अंतर्गत आने वाली “ब्लेज़िंग स्काईज़ ब्रिगेड” के एयर डिफेंस…

14 hours ago

राष्ट्रीय आरोग्य मेला 2026 महाराष्ट्र के शेगांव में आयोजित होगा

भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा अखिल भारतीय आयुर्वेदिक कांग्रेस के सहयोग से चार दिवसीय…

15 hours ago

स्लाइस स्मॉल फाइनेंस बैंक ने राजन बजाज को MD और CEO नियुक्त किया

स्लाइस स्मॉल फाइनेंस बैंक ने अपने संस्थापक राजन बजाज को नया प्रबंध निदेशक (MD) और…

15 hours ago