Categories: Economy

2023 में भारत अर्थव्यवस्था की विकास दर 6.1 प्रतिशत रह सकती है: आईएमएफ

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने 2023 में भारत की आर्थिक वृद्धि दर 6.1 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है। यह अप्रैल में बताए गए अनुमान से 0.2 प्रतिशत ज्यादा है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने कहा कि मजबूत घरेलू निवेश के परिणामस्वरूप 2022 की चौथी तिमाही में उम्मीद से अधिक मजबूत वृद्धि दिखी।

इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड ने जनवरी-मार्च (चौथी तिमाही) के शानदार प्रदर्शन और ग्रोथ नंबर के कारण 2023-24 के लिए भारत का जीडीपी ग्रोथ अनुमान को संशोधित किया है। IMF ने भारत के GDP अनुमान में 0.20 फीसदी की बढ़ोतरी करते हुए इसे 6.1 फीसदी कर दिया है। गौरतलब है कि वित्त वर्ष 2022-23 में भारतीय अर्थव्यवस्था के 7.2 फीसदी की दर से आगे बढ़ने का अनुमान आईएमएफ द्वारा जारी किया गया है। वहीं वर्ष 2025 में इसके 6.3 फीसदी रहने का अनुमान जताया गया है।

 

IMF आउटलुक रिपोर्ट जारी

आईएमएफ (IMF) ने 25 जुलाई को जारी अपनी वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक (WEO) रिपोर्ट में कहा है कि भारत के लिए GDP Growth पूर्वानुमान में अपग्रेड मजबूत घरेलू निवेश के कारण उम्मीद से अधिक मजबूत ग्रोथ को दर्शाता है। अप्रैल में जारी किए गए आउटलुक में जीडीपी ग्रोथ अनुमान को घटाकर 5.9 फीसदी किया गया था। बता दें एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) ने वित्त वर्ष 24 के लिए ये अनुमान 6.4 फीसदी और भारतीय रिजर्व बैंक ने 6.5 फीसदी जाहिर किया है।

 

महंगाई से मिलेगी राहत

आईएमएफ ने कहा कि दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों के ब्याज दरें बढ़ाने से आर्थिक गतिविधियों पर असर पड़ रहा है। लेकिन, महंगाई घटने की उम्मीद है। 2023 में वैश्विक महंगाई 2022 के 8.7% से घटकर 6.8 फीसदी व 2024 में 5.2 फीसदी रह सकती है।

 

Find More News on Economy Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

AI की नई छलांग: Microsoft का MAI-Transcribe-1 तेज, सटीक और किफायती

AI के क्षेत्र में एक बड़ी सफलता के तौर पर, Microsoft ने 'MAI-Transcribe-1' नाम का…

2 days ago

आउटर स्पेस ट्रीटी 1967 क्या है? सिद्धांत, सदस्य और महत्व

बाह्य अंतरिक्ष संधि (Outer Space Treaty) अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष कानून की नींव है, जिस पर वर्ष…

2 days ago

भारतीय नौसेना INS अरिदमन: विशेषताएँ, भूमिका और रणनीतिक महत्व की व्याख्या

भारतीय नौसेना ने अपनी तीसरी परमाणु-संचालित बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी, INS अरिदमन को अपने बेड़े में…

2 days ago

Raja Ravi Varma की पेंटिंग ने रचा इतिहास, बनी भारत की सबसे महंगी कलाकृति

भारतीय कला के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है, क्योंकि राजा रवि वर्मा…

2 days ago

भारत डोपिंग मामलों में सबसे ऊपर, एआईयू की सूची में केन्या को पीछे छोड़ा

एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट के अनुसार, कुछ चिंताजनक संकेत सामने आ रहे हैं, जिनके मुताबिक भारत…

2 days ago

पहले ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का समापन: कर्नाटक विजयी रहा

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 (KITG) का पहला संस्करण 4 अप्रैल, 2026 को संपन्न हुआ।…

2 days ago