Categories: Sci-Tech

आईआईटी-मद्रास और नासा के शोधार्थियों ने अंतरिक्ष स्टेशन में सूक्ष्म जीवों का अध्ययन किया

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-मद्रास और नासा जेट प्रोपल्सन लैबोरेटरी (जेपीएल) के शोधार्थियों ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर सूक्ष्म जीवों के बीच परस्पर क्रिया का अध्ययन किया है। शैक्षणिक संस्थान ने यह जानकारी दी। अध्ययन में आईएसएस पर मौजूद सूक्ष्म जीव को कई अन्य सूक्ष्म जीवों के लिए फायदेमंद पाया गया, लेकिन इसने कवक की वृद्धि को नुकसान पहुंचाया।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

यह अध्ययन अंतरिक्ष यात्रियों के स्वास्थ्य पर सूक्ष्म जीवों के संभावित प्रभाव को न्यूनतम करने के लिए रणनीतियां तैयार करने में मदद करेगा। आईआईटी-मद्रास ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि अंतरिक्ष यात्रा के दौरान अंतरिक्ष यात्री की प्रतिरक्षा में बदलाव आ सकता है और चिकित्सा सुविधाओं तक पहुंच सीमित हो सकती है। इसलिए, अंतरिक्ष स्टेशन में मौजूद सूक्ष्म जीवों का अध्ययन करना अंतरिक्ष यात्रियों के स्वास्थ्य पर लघु अवधि और दीर्घ काल की अंतरिक्ष यात्रा से जुड़े जोखिम को समझने में महत्वपूर्ण हो गया है।

 

मौजूदा अध्ययन, आईएसएस की सतह पर प्रमुखता से पाये जाने वाले जीवाणु, क्लेब्सेला निमोनियाई, के अवलोकन से प्रेरित है। इस जीवाणु के कारण निमोनिया और अन्य संक्रमण होते हैं। शोधार्थियों ने यह पता लगाने में रूचि प्रदर्शित की कि यह जीवाणु आसपास के वातावरण में अन्य जीवाणुओं की वृद्धि को किस तरह से प्रभावित करता है इसके संभावित परिणाम क्या हो सकते हैं।

 

शोधार्थियों ने आईएसएस पर सात स्थानों से तीन अंतरिक्ष यान से लिये गये जीवाणुओं के नमूनों का विश्लेषण किया। अध्ययन में आईआईटी मद्रास के भुपत एंड ज्योति मेहता स्कूल ऑफ बायोसाइंसेज के सहायक प्राध्यापक डॉ कार्तिक रमण ने जेपीएल के वरिष्ठ शोध वैज्ञानिक डॉ कस्तूरी वेंकेटेश्वरन के साथ समन्वय किया। यह अध्ययन अंतरराष्ट्रीय जर्नल माइक्रोबायोम में प्रकाशित हुआ है।

More Sci-Tech News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में भारत वैश्विक स्तर पर तीसरे स्थान पर: IRENA

वर्ष 2025 में, भारत दुनिया के तीसरे सबसे बड़े नवीकरणीय ऊर्जा बाज़ार के रूप में…

2 hours ago

मिशन मित्र क्या है? गगनयान के लिए ISRO का नया प्रयोग—पूरी जानकारी

भारत के गगनयान मिशन ने लद्दाख की बेहद कठिन परिस्थितियों में एक अनोखा प्रयोग शुरू…

4 hours ago

NCERT को मिला ‘डीम्ड यूनिवर्सिटी’ का दर्जा: भारत की शिक्षा व्यवस्था के लिए इसका क्या मतलब है?

केंद्र सरकार ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की सलाह पर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण…

4 hours ago

E20 पेट्रोल क्या है? 2026 से पूरे देश में लागू नई व्यवस्था

1 अप्रैल से, पूरे देश में फ़्यूल स्टेशन अब ऐसा पेट्रोल सप्लाई कर रहे हैं…

4 hours ago

कक्षा तीन से आठ के लिए CT और AI करिकुलम लॉन्च: CBSE

सीबीएसई बोर्ड के मान्यता प्राप्त स्कूलों से लेकर 22 राज्यों के सरकारी स्कूलों के कक्षा…

8 hours ago

सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक भारत जनगणना 2027 के ब्रांड एंबेसडर नियुक्त

भारत सरकार ने मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक को जनगणना 2027 के लिए ब्रांड एंबेसडर…

8 hours ago