Categories: Uncategorized

IIT एलुमनाई काउंसिल ने क्वांटम कंप्यूटर विकसित करने के लिए रूस के साथ समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के पूर्व छात्रों की परिषद (IIT Alumni Council) ने भारत में दुनिया के सबसे बड़े और सबसे तेज हाइब्रिड क्वांटम कंप्यूटर को विकसित करने के लिए रूस के लोमोनोसोव मॉस्को स्टेट यूनिवर्सिटी (MSU) और रूसॉफ्ट के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। भारत-रूसी संयुक्त परियोजनाओं के लिए सबसे आशाजनक क्षेत्र सूचना और संचार प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष अनुसंधान, जलवायु परिवर्तन, क्वांटम प्रौद्योगिकी और डेटा सुरक्षा हैं।
इस समझौते का उद्देश्य आत्मनिर्भर भारत के मिशन को प्राप्त करने के लिए स्वास्थ्य, कृषि, परिवहन और रसद, प्रदूषण और मौसम के पूर्वानुमान के क्षेत्र में प्रौद्योगिकी का उपयोग करना है। समझौते के तहत, रूस की सरकारी कंपनियां, जो प्रमुख बौद्धिक संपदा अधिकार (Intellectual Property Rights) के मालिक हैं, IIT पूर्व छात्र परिषद को क्रायोजेनिक, क्रिप्टोग्राफी और मॉड्यूलर क्लाउड मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी जैसी तकनीक को ट्रांसफर करेंगी।
क्वांटम कम्प्यूटिंग क्या है?

भारत के सबसे तेज सुपरकंप्यूटर की तुलना में क्वांटम कम्प्यूटिंग कई मिलियन गुना तेज होता है। साथ ही यह, जीनोम परीक्षण की लागत को 1 लाख रुपये से घटाकर 1,000 रुपये से कम प्रति नमूने पर ले आएगा, इस तकनीक के देश में आने के बाद इंफार्मेशन टेक्नोलॉजी में क्रांति आ जाएगी। इसके जरिए मौसम की सटीक भविष्यवाणी, स्वास्थ एवं परिवार कल्याण क्षेत्र में सिमुलेशन की प्रक्रिया, एडवांस मैन्युफैक्चरिंग, कृषि और अन्य सामाजिक क्षेत्रों में बहुत कम लागत में गुणात्मक बदलाव किए जा सकेंगे।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-
  • IIT पूर्व छात्र परिषद के अध्यक्ष: रवि शर्मा.
  • IIT पूर्व छात्र परिषद मुख्यालय: नई दिल्ली.

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

Menaka Guruswamy ने रचा इतिहास, बनीं देश की पहली LGBTQ सांसद

सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ वकील मेनका गुरुस्वामी ने हाल ही में सांसद के रूप में…

34 mins ago

भारत ने वित्त वर्ष 2025-26 में अब तक की सर्वाधिक पवन ऊर्जा क्षमता जोड़ी

भारत ने स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, जिसके तहत…

58 mins ago

भारत के प्रमुख बंदरगाहों ने वित्त वर्ष 26 में 915.17 मिलियन टन कार्गो का प्रबंधन किया

भारत के समुद्री क्षेत्र ने एक अहम मील का पत्थर हासिल किया है, जिसमें प्रमुख…

16 hours ago

इतिहास के 3 सबसे बड़े और विनाशकारी युद्ध, जिन्होंने वैश्विक सीमाएं और राजनीतिक नक्शे बदल दिए

पश्चिम एशिया में तनाव जारी है। इसी बीच ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव…

17 hours ago

भुवनेश्वर कुमार IPL में 200 विकेट लेने वाले पहले तेज़ गेंदबाज़ बने

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार ने…

17 hours ago

LPG उत्पादन में भारत के प्रमुख शहर कौन-कौन से हैं? देखें लिस्ट

भारत में आज 33 करोड़ से अधिक परिवार खाना बनाने के लिए एलपीजी सिलिडंर (LPG…

18 hours ago