Categories: Economy

CPI Inflation: खुदरा महंगाई नवंबर में बढ़कर 3 महीने के हाई 5.55% पर

खाद्य वस्तुओं के दाम में तेजी से खुदरा महंगाई (Retail Inflation) नवंबर में बढ़कर 3 महीने के हाई 5.55% पर पहुंच गई। एनएसओ (NSP) के जारी आंकड़ों के मुताबिक, कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) आधारित महंगाई अक्टूबर में 4.87% पर थी। महंगाई दर में अगस्त से गिरावट आ रही है। उस समय यह 6.83% थी। पिछले वर्ष इसी महीने में खुदरा महंगाई 5.88% के स्तर पर थी। वहीं अक्टूबर में IIP ग्रोथ 16 महीने के हाई पर रहा। अक्टूबर में औद्योगिक उत्पादन 11.7% बढ़ा, एक साल पहले इसमें 4.1% की गिरावट आई थी।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, खाद्य वस्तुओं की महंगाई दर नवंबर महीने में बढ़कर 8.7% रही जो अक्टूबर में 6.61% और पिछले साल नवंबर में 4.67% थी। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) मौद्रिक नीति पर विचार करते समय मुख्य रूप से खुदरा महंगाई पर गौर करता है। उसे 2% घट-बढ़ के साथ इसे 4% पर रखने की जिम्मेदारी मिली हुई है। आरबीआई (RBI) ने पिछले हफ्ते मौद्रिक नीति समीक्षा में उपभोक्ता मुद्रास्फीति के चालू वित्त वर्ष में 5.4% पर रहने का अनुमान जताया है।

 

अक्टूबर में औद्योगिक उत्पादन 11.7% बढ़ा

देश की औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर अक्टूबर में 16 माह के उच्चस्तर 11.7% पर पहुंच गई। मैन्युफैक्चरिंग, माइनिंग और पावर सेक्टर के बढ़िया प्रदर्शन से यह तेजी आई है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, भारत के औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) की ग्रोथ रेट अक्टूबर, 2023 में 16 महीनों के उच्चस्तर 11.7% पर पहुंच गई। एक साल पहले के समान माह में औद्योगिक उत्पादन में 4.1% की गिरावट दर्ज की गई थी।

 

मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर का उत्पादन 10.4% बढ़ा

एनएसओ की तरफ से जारी मासिक आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर महीने में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर का उत्पादन 10.4% बढ़ा। माइनिंग सेक्टर की ग्रोथ रेट 13.1% रही जबकि बिजली क्षेत्र के उत्पादन में 20.4% का उछाल दर्ज किया गया। इसके साथ ही चालू वित्त वर्ष के पहले सात महीनों (अप्रैल-अक्टूबर) में देश की औद्योगिक उत्पादन वृद्धि दर 6.9% पर पहुंच गई। पिछले साल की समान अवधि में यह 5.3% रही थी।

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में भारत वैश्विक स्तर पर तीसरे स्थान पर: IRENA

वर्ष 2025 में, भारत दुनिया के तीसरे सबसे बड़े नवीकरणीय ऊर्जा बाज़ार के रूप में…

7 hours ago

मिशन मित्र क्या है? गगनयान के लिए ISRO का नया प्रयोग—पूरी जानकारी

भारत के गगनयान मिशन ने लद्दाख की बेहद कठिन परिस्थितियों में एक अनोखा प्रयोग शुरू…

9 hours ago

NCERT को मिला ‘डीम्ड यूनिवर्सिटी’ का दर्जा: भारत की शिक्षा व्यवस्था के लिए इसका क्या मतलब है?

केंद्र सरकार ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की सलाह पर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण…

9 hours ago

E20 पेट्रोल क्या है? 2026 से पूरे देश में लागू नई व्यवस्था

1 अप्रैल से, पूरे देश में फ़्यूल स्टेशन अब ऐसा पेट्रोल सप्लाई कर रहे हैं…

9 hours ago

कक्षा तीन से आठ के लिए CT और AI करिकुलम लॉन्च: CBSE

सीबीएसई बोर्ड के मान्यता प्राप्त स्कूलों से लेकर 22 राज्यों के सरकारी स्कूलों के कक्षा…

13 hours ago

सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक भारत जनगणना 2027 के ब्रांड एंबेसडर नियुक्त

भारत सरकार ने मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक को जनगणना 2027 के लिए ब्रांड एंबेसडर…

13 hours ago