Categories: Banking

ICICI Bank ने लॉन्च किया RuPay क्रेडिट कार्ड

आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने सोमवार को नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के साथ साझेदारी का ऐलान किया। बैंक ने NPCI के साथ मिलकर RuPay क्रेडिट कार्ड को लॉन्च किया है। इस क्रेडिट कार्ड में कस्टमर को प्रत्येक 100 रुपये खर्च करने के बाद एक रीवार्ड प्वाइंट मिलेगा। जबकि 1 साल में 2 लाख रुपये खर्च करने पर 2,000 बोनस रिवार्ड प्वाइंट मिलेंगे। 

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

आपको बता दें, कि RuPay एक स्वदेशी पेमेंट नेटवर्क है। इसका उपयोग क्रेडिट, डेबिट और प्रीपैड कार्ड ऑनलाइन और ऑफलाइन लेनदेन करने में किया जाता है। आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) का RuPay क्रेडिट कार्ड अब Coral वेरिएंट में उपलब्ध है। उम्मीद है कि जल्द ही बैंक Rubyx और Sapphiro वेरिएंट्स भी लाएगा। 

बैंक ने बताया कि कोरल RuPay contactless क्रेडिट कार्ड होगा जिससे ग्राहकों को कई तरह के बेनिफिट मिलेंगे। इस कार्ड का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को डेली खरीद जैसे रेस्टोरेंट जाने, यूटिलिटी बिल, डोमेस्टिक एयरपोर्ट, रेलवे टिकट, मूवी टिकट लेने पर रिवार्ड प्वाइंट मिलेगा। इसके साथ ही RuPay क्रेडिट कार्ड होल्डर को 2 लाख तक का एक्सीडेंट इंश्योरेंस कवर भी मिलेगा। 

आईसीआईसीआई कोरल रूपे क्रेडिट लेने वाले व्‍यक्ति को 2 लाख रुपए का पर्सनल एक्सिडेंटल इंश्योरेंस फ्री में मिलेगा। यही नहीं इस कार्ड की मदद से तेल भरवाने पर फ्यूल ट्रांजैक्शन पर सरचार्ज नहीं लगेगा। रिवॉर्ड प्वाइंट्स के अतिरिक्त डोमेस्टिक एयरपोर्ट और चुनिंदा रेलवे स्टेशन्स पर लाउंज की सुविधा भी इस कॉर्ड से मिलेगी। 

Find More Banking News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

AI की नई छलांग: Microsoft का MAI-Transcribe-1 तेज, सटीक और किफायती

AI के क्षेत्र में एक बड़ी सफलता के तौर पर, Microsoft ने 'MAI-Transcribe-1' नाम का…

2 days ago

आउटर स्पेस ट्रीटी 1967 क्या है? सिद्धांत, सदस्य और महत्व

बाह्य अंतरिक्ष संधि (Outer Space Treaty) अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष कानून की नींव है, जिस पर वर्ष…

2 days ago

भारतीय नौसेना INS अरिदमन: विशेषताएँ, भूमिका और रणनीतिक महत्व की व्याख्या

भारतीय नौसेना ने अपनी तीसरी परमाणु-संचालित बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी, INS अरिदमन को अपने बेड़े में…

2 days ago

Raja Ravi Varma की पेंटिंग ने रचा इतिहास, बनी भारत की सबसे महंगी कलाकृति

भारतीय कला के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है, क्योंकि राजा रवि वर्मा…

2 days ago

भारत डोपिंग मामलों में सबसे ऊपर, एआईयू की सूची में केन्या को पीछे छोड़ा

एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट के अनुसार, कुछ चिंताजनक संकेत सामने आ रहे हैं, जिनके मुताबिक भारत…

2 days ago

पहले ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का समापन: कर्नाटक विजयी रहा

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 (KITG) का पहला संस्करण 4 अप्रैल, 2026 को संपन्न हुआ।…

2 days ago