Categories: Sports

ऑस्ट्रेलिया ने छठी बार जीता महिला वर्ल्ड कप

ऑस्ट्रेलिया ने लगातार छठी बार महिला टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया है। फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को 19 रनों से हरा दिया। दक्षिण अफ्रीका में खेले जा रहे फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाये। ऑस्ट्रेलिया की ओर से बेथ मूनी ने सर्वाधिक नाबाद 72 रन बनाये। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 137 रन ही बना पाई। इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने 19 रनों से ये मैच जीत लिया।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

पांच बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया अपने खिताब की रक्षा के लिए उतरी थी और उसके सामने मेजबान साउथ अफ्रीका अपने क्रिकेट इतिहास में पहली बार कोई सीनियर टीम वर्ल्ड कप फाइनल खेल रही थी। पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 5 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में मेजबान साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को चौंकाते हुए करारी शिकस्त दी और पहली बार फाइनल में जगह बनाई।

 

ऑस्ट्रेलियाई टीम इससे पहले 2010, 2012, 2014, 2018 और 2020 में चैंपियन बन चुकी है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दूसरी बार महिला टी20 विश्व कप में खिताबी हैट्रिक लगाई है। इससे पहले टीम ने 2010, 2012 और 2014 में लगातार तीन बार खिताब जीते थे। वहीं, अब 2018, 2020 और 2023 में खिताब जीते हैं। पुरुष या महिला क्रिकेट मिलाकर पहली बार किसी टीम ने आईसीसी टूर्नामेंट में दूसरी बार खिताबी हैट्रिक लगाई है।

Find More Sports News Here

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

दिल्ली सरकार ने ‘लखपति बिटिया योजना’ शुरू की

दिल्ली राज्य सरकार ने 'लखपति बिटिया योजना' शुरू की है। इस नई योजना का उद्देश्य…

34 mins ago

वित्त वर्ष 2025-26 में रक्षा निर्यात रिकॉर्ड 38,424 करोड़ रुपए तक पहुंचा

भारत के रक्षा क्षेत्र ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, क्योंकि वित्त वर्ष 2025-26…

50 mins ago

सांप पहचानने वाला ऐप लॉन्च: कोस्टा रिका की अनोखी तकनीकी पहल

कोस्टा रिका ने मानव सुरक्षा और वन्यजीव संरक्षण को ध्यान में रखते हुए एक अभिनव…

1 hour ago

UPI लेनदेन मार्च में 29.53 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर

देश के लोकप्रिय भुगतान मंच ‘यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस’ (यूपीआई) के जरिए होने वाले लेनदेन में…

2 hours ago

जन विश्वास संशोधन विधेयक 2026 पारित: 784 प्रावधानों में बड़ा बदलाव

लोकसभा ने 1 अप्रैल, 2026 को जन विश्वास (प्रावधान संशोधन) विधेयक, 2026 को पारित कर…

2 hours ago

मेघालय ने दूरदराज के इलाकों में हाई-स्पीड इंटरनेट पहुँचाने के लिए Starlink India के साथ साझेदारी की

मेघालय ने पूरे राज्य में कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए Starlink के साथ साझेदारी…

2 hours ago