Categories: Sports

पैट कमिंस और दीप्ति शर्मा बनीं ICC Player Of The Month

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने दिसंबर महीने के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ के नाम घोषित कर दिए हैं। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस को ‘मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ’ चुना गया। जबकि, भारत की दीप्ति शर्मा को ‘वीमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ’ चुना गया। ये दीप्ति शर्मा का ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ का पहला खिताब है। दोनों ही खिलाड़ियों को दिसंबर में शानदार प्रदर्शन करने का फल मिला।

आईसीसी ने बताया कमिंस को पाकिस्तान के खिलाफ शानदार बॉलिंग के चलते खिताब दिया गया। जबकि, दीप्त शर्मा को इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए इस खिताब से नवाज़ा गया। ऑस्ट्रेलिया ने कमिंस की कप्तानी में पाकिस्तान को 3-0 से शिकस्त दी थी।

गेंद से कमाल करते हुए कमिंस सीरीज़ में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ रहे थे। उन्होंने 3 मैचों में 12.00 की बेहद ही शानदार औसत से 19 विकेट अपने नाम किए थे। इस दौरान ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने सबसे ज़्यादा 3 फाइव विकेट हॉल अपने नाम किए थे। इससे एक महीने पहले ही यानी नवंबर में कमिंस ने अपनी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड कप 2023 का खिताब जितवाया था।

 

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ दीप्ति ने किया था कमाल

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज़ में दीप्ति सुयंक्त रूप से सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज़ रही थीं। उन्होंने सीरीज़ में कुल 7 विकेट झटके थे। इसके अलावा टी20 सीरीज़ में भी दीप्ति सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाली संयुक्त गेंदबाज़ थीं। टी20 में दीप्ति ने 5 विकेट चटकाए थे। इसके अलावा उन्होंने बल्ले से भी कमाल किया था। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज़ में दीप्ति ने 2 विकेट झटके थे।

गौरतलब है कि दीप्ति भारत की अनुभवी ऑलराउंडर हैं। वे भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेलती हैं। दीप्ति ने अब तक 4 टेस्ट, 86 वनडे और 104 टी20 इंटरनेशनल खेल लिए हैं।

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

विकास और शांति के लिए अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस 6 अप्रैल को मनाया गया

विकास और शांति के लिए अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस (IDSDP) हर साल 6 अप्रैल को दुनिया…

58 mins ago

AI की नई छलांग: Microsoft का MAI-Transcribe-1 तेज, सटीक और किफायती

AI के क्षेत्र में एक बड़ी सफलता के तौर पर, Microsoft ने 'MAI-Transcribe-1' नाम का…

2 days ago

आउटर स्पेस ट्रीटी 1967 क्या है? सिद्धांत, सदस्य और महत्व

बाह्य अंतरिक्ष संधि (Outer Space Treaty) अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष कानून की नींव है, जिस पर वर्ष…

2 days ago

भारतीय नौसेना INS अरिदमन: विशेषताएँ, भूमिका और रणनीतिक महत्व की व्याख्या

भारतीय नौसेना ने अपनी तीसरी परमाणु-संचालित बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी, INS अरिदमन को अपने बेड़े में…

2 days ago

Raja Ravi Varma की पेंटिंग ने रचा इतिहास, बनी भारत की सबसे महंगी कलाकृति

भारतीय कला के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है, क्योंकि राजा रवि वर्मा…

2 days ago

भारत डोपिंग मामलों में सबसे ऊपर, एआईयू की सूची में केन्या को पीछे छोड़ा

एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट के अनुसार, कुछ चिंताजनक संकेत सामने आ रहे हैं, जिनके मुताबिक भारत…

2 days ago