Categories: Sports

आईसीसी ने साल 2022 की सर्वश्रेष्ठ पुरुष और महिला टी20 टीमों का ऐलान किया

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने पुरुष और महिला क्रिकेट दोनों के लिए साल 2022 की टी20I टीम ऑफ द ईयर का एलान कर दिया। इस टीम में दुनियाभर के वह खिलाड़ी शामिल हैं, जिन्होंने पिछले साल गेंद और बल्ले के साथ अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। आईसीसी ने पुरुष और महिला दोनों टीमों में 11 खिलाड़ियों को चुना है और दोनों टीमों में भारत के तीन-तीन खिलाड़ी जगह बनाने में सफल रहे हैं। टीम में तीन खिलाड़ियों को जगह मिली है। ये तीन खिलाड़ी विराट कोहली (Virat Kohli), सूर्यकुमार यादव (SuryaKumar Yadav)और हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) हैं वहीं महिला टीम में स्मृति मंधाना, रिचा घोष, दीप्ति शर्मा और रेणुका सिंह को मौका मिला है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

पुरुषों की टी20 टीम में भारत से तीन, इंग्लैंड और पाकिस्तान से दो-दो और न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे, श्रीलंका और आयरलैंड से एक-एक खिलाड़ी शामिल है। जोस बटलर, जिन्होंने पिछले नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप में इंग्लैंड की टीम को चैंपियन बनाया था, उन्हें टीम का कप्तान बनाया गया है।

 

कोहली ने 2022 में फॉर्म में वापसी करते हुए एशिया कप में शानदार प्रदर्शन किया है जहां वह पांच मैच में 276 रन के साथ दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज रहे। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ शतक के साथ अंतरराष्ट्रीय शतक के लगभग तीन साल के सूखे को खत्म किया। मेलबर्न में पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप में टीम के पहले मैच में उन्होंने नाबाद 82 रन की पारी खेली जो टी20 अंतरराष्ट्रीय के इतिहास की सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक है।

 

2022 के लिए आईसीसी की पुरुषों की टीम

जोस बटलर (कप्तान-विकेटकीपर), मोहम्मद रिजवान, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ग्लेन फिलिप्स, सिकंदर रजा, हार्दिक पांड्या, सैम करन, वनिन्दू हसरंगा, हारिस रऊफ, जोशुआ लिटिल।

 

2022 के लिए आईसीसी की महिलाओं की टीम

 

स्मृति मंधाना, बेथ मूनी, सोफी डिवाइन (कप्तान), ऐश गार्डनर, ताहलिया मैक्ग्राथ, निदा डार, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), सोफी एक्लेस्टोन, इनोका राणावीरा, रेणुका सिंह।

 

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:

 

  • आईसीसी की स्थापना: 15 जून 1909;
  • आईसीसी अध्यक्ष: ग्रेग बार्कले;
  • आईसीसी सीईओ: ज्योफ एलार्डिस;
  • आईसीसी मुख्यालय: दुबई, संयुक्त अरब अमीरात।

Find More Sports News Here

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

Asha Bhosle: आशा भोसले का निधन, आज राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

आशा भोसले का अंतिम संस्कार आज, 13 अप्रैल को शाम 4 बजे शिवाजी पार्क श्मशान…

4 mins ago

भारत ने जलियांवाला बाग नरसंहार दिवस मनाया, 1919 की त्रासदी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी

हर साल 13 अप्रैल को भारत जलियांवाला बाग हत्याकांड के निर्दोष पीड़ितों को याद करता…

48 mins ago

इस्लामाबाद में अमेरिका-ईरान शांति वार्ता बिना किसी समझौते के विफल, क्षेत्रीय अनिश्चितता और बढ़ी

वैश्विक राजनीति के लिए यह एक बड़ा झटका है, क्योंकि अमेरिका और ईरान के बीच…

1 hour ago

CPA Zone VII Conference 2026 संपन्न: समावेशी शासन और युवा भागीदारी पर जोर

कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन (CPA) के भारत क्षेत्र के ज़ोन VII का सम्मेलन गोवा में संपन्न…

2 days ago

गुजरात पुलिस ने तैयार किया AI टूल, ड्रग्स तस्करों को जल्द मिलेगी सजा

गुजरात पुलिस ने ‘NARIT AI’ (नारकोटिक्स एनालिसिस और RAG-आधारित जांच टूल) लॉन्च किया है, और…

2 days ago

RBI का ‘उत्कर्ष 2029’ क्या है? नई वित्तीय रणनीति की मुख्य बातें

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने एक मध्यम-अवधि का रणनीतिक ढाँचा लॉन्च किया है, जिसे 'उत्कर्ष…

2 days ago