Categories: Defence

भारतीय वायु सेना अपने श्रीनगर स्थित मिग -21 स्क्वाड्रन ‘स्वॉर्ड आर्म्स’ को रिटायर करने के लिए तैयार

 

भारतीय वायु सेना से इस साल सितंबर में सशस्त्र बलों से ‘मिग -21 स्क्वाड्रन स्वॉर्ड आर्म्स ‘ रिटायर हो रहा है। श्रीनगर के अवंतीपुरा स्थित मिग-21 (MiG 21) बाइसन लड़ाकू विमानों वाली ‘स्वार्ड आर्म’ स्क्वाड्रन 30 सितंबर को रिटायर हो जाएगा। साल 2019 में बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तानी वायुसेना के साथ हुई फाइट में विंग कमांडर (अब ग्रुप कैप्टन) अभिनंदन वर्धमान ने अपने बाइसन फाइटर जेट से एफ-16 फाइटर जेट को मार गिराया था। विंग कमांडर अभिनंदन उस समय इसी स्वार्ड आर्म स्कावड्रन में तैनात थे।

 

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नंबर 51 स्क्वाड्रन को सितंबर के अंत तक योजना के अनुसार सेवानिवृत्त किया जाना है। उन्होंने कहा कि मिग-21 के बाकी तीन स्क्वाड्रनों को 2025 तक चरणबद्ध तरीके से समाप्त कर दिया जाएगा। मिग-21 जेट को चार दशक पहले भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया था और इनमें से कई विमान दुर्घटनाओं में बर्बाद हो गए।

 

नंबर 51 स्क्वाड्रन

 

नंबर 51 स्क्वाड्रन या ‘स्वॉर्ड आर्म्स’ भारतीय वायुसेना के शानदार स्क्वाड्रनों में से एक है। इसने साल 1999 में ऑपरेशन सफेद सागर (कारगिल संघर्ष) के दौरान भाग लिया था। इसे प्रभावी योगदान के लिए एक वायु सेना पदक और तीन मेंशन-इन-डिस्पैच से सम्मानित किया गया था। ऑपरेशन पराक्रम के दौरान स्क्वाड्रन को कश्मीर घाटी की वायु रक्षा का काम सौंपा गया था।

 

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

  • भारतीय वायु सेना प्रमुख: एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी;
  • भारतीय वायु सेना मुख्यालय: नई दिल्ली;
  • भारतीय वायु सेना की स्थापना: 8 अक्टूबर 1932, भारत।

Find More News Related to Defence

 

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

2 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

1 month ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago