Home   »   एचएसबीसी के अगले मुख्य कार्यकारी अधिकारी...

एचएसबीसी के अगले मुख्य कार्यकारी अधिकारी जॉन फ्लिंट

एचएसबीसी के अगले मुख्य कार्यकारी अधिकारी जॉन फ्लिंट_3.1
एचएसबीसी ने अपने अगले मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में जॉन फ्लिंट को नियुक्त किया है. फ़िलंट वर्तमान में एचएसबीसी के खुदरा और धन प्रबंधन व्यवसाय को देखते हैं. वे 21 फरवरी, 2018 को अपनी नई भूमिका को ग्रहण करेंगे. वे वर्तमान मुख्य कार्यकारी स्टुअर्ट गुलिवर का पदभार संभालेंगे, जो इस नौकरी में सात साल बाद सेवानिवृत्त हो रहे हैं.

 यह नियुक्ति बैंक के नए चेयरमैन, पूर्व एआईए समूह के प्रमुख मार्क टकर द्वारा लिया गया पहला बड़ा निर्णय है, जो 1 अक्टूबर को एचएसबीसी में शामिल हुए थे.

उपरोक्त समाचार से परीक्षा उपयोगी तथ्य –
  • एचएसबीसी का मुख्यालय लंदन, यूनाइटेड किंगडम में है.
  • एचएसबीसी की स्थापना 1865 में यूरोप और एशिया के बीच व्यापार के वित्तपोषण के लिए की गई थी.

स्रोत- द इकोनॉमिक टाइम्स


prime_image