Categories: Uncategorized

केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री ने लॉन्च की ओडिशा विश्वविद्यालय हेल्पलाइन सेवा “भरोसा”

केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने ओडिशा केंद्रीय विश्वविद्यालय हेल्पलाइन “भरोसा” का शुभारंभ किया है। यह हेल्पलाइन सेवा COVID-19 महामारी संकट के दौरान छात्र समुदाय को होने वाली परेशानियों को दूर करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इस हेल्पलाइन के माध्यम से ओडिशा के सभी विश्वविद्यालयों के छात्रों को संज्ञानात्मक भावनात्मक पुनर्वास सेवाएं प्रदान करना है।
हेल्पलाइन सेवा “भरोसा” के अंतर्गत COVID-19 महामारी के मद्देनजर ओडिशा के सभी विश्वविद्यालय के छात्रों की चिंताओं को संबोधित किया जाएगा। इस अनावरण कार्यक्रम के दौरान, HRD मंत्री ने छात्र समुदाय की चिंताओं को दूर करने के लिए देश भर के केंद्रीय और राज्य विश्वविद्यालयों और अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों से भी ‘भरोसा’ पहल को अपनाने का आग्रह किया।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

  • ओडिशा के मुख्यमंत्री: नवीन पटनायक, राज्यपाल: गणेशी लाल.

Recent Posts

अक्षय ऊर्जा में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन का निवेश: 1 गीगावॉट क्षमता के लिए 5,215 करोड़ रुपये

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) ने भारत में 1 गीगावाट (GW) नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता विकसित करने…

16 mins ago

कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. बीना मोदी सम्मानित

मोदी एंटरप्राइजेज - केके मोदी ग्रुप की चेयरपर्सन और प्रबंध निदेशक डॉ. बीना मोदी को…

2 hours ago

अप्रैल में GST कलेक्शन ने बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड

अप्रैल 2024 में, भारत ने अपने माल और सेवा कर (GST) राजस्व संग्रह में एक…

3 hours ago

भारत अगले 5 वर्षों के लिए बांग्लादेश के प्रशासनिकअधिकारियों को प्रशिक्षित करेगा

भारत सरकार ने 2025 से 2030 तक के लिए 1500 बांग्लादेशी अधिकारियों को प्रशिक्षित करने…

3 hours ago

दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बना काठमांडू

नेपाल के स्वास्थ्य और जनसंख्या मंत्रालय ने काठमांडू घाटी में वायु प्रदूषण के स्तर में…

3 hours ago

चीन-पाक साझेदारी: चांग’ई-6 के साथ चंद्रमा की गहराईयों में नई खोज

चीन चंद्रमा की एक गोल यात्रा पर चांग'ई -6 लूनर जांच शुरू करने के लिए…

4 hours ago