बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार का सफर बेहद दिलचस्प और उतार-चढ़ाव भरा रहा है। साल 2000 से 2025 तक वह 10 बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं। लगभग ढाई दशक तक बिहार की राजनीति का केंद्र रहे नीतीश कुमार ने अलग-अलग राजनीतिक समीकरणों के बीच सत्ता में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी।
रिकॉर्ड 10 बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके नीतीश कुमार अब राज्यसभा की शपथ लेने जाएंगे। 30 मार्च 2026 को उन्होंने विधान परिषद् की सदस्यता से इस्तीफा दिया। इसके साथ ही उनके राज्यसभा जाने पर अंतिम मुहर भी लग गई। अब सवाल है कि वह मुख्यमंत्री की कुर्सी कब छोड़ेंगे और केंद्र की राजनीति में आगे क्या करेंगे?
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोकसभा के सांसद रह चुके थे। उन्होंने शुरुआती दौर में विधानसभा चुनाव भी जीता था। वह अंतिम बार सांसद रहते हुए 1994 में विधायकी जीते थे, हालांकि रहे एमपी ही। बिहार छोड़ने का एलान करते समय उन्होंने इकलौते बचे सदन- राज्यसभा की सदस्यता के लिए इच्छा जताई थी। नीतीश कुमार बिहार के 10 बार मुख्यमंत्री रहे। वह केंद्र में दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में विभिन्न मंत्रालयों के मंत्री रह चुके हैं।
पिछले साल उन्हें उप राष्ट्रपति पद के ऑफर की जानकारी भी सामने आई थी, लेकिन वह तब केंद्र की तरफ नहीं निकले थे। ऐसे में अब जब वह राज्यसभा के रास्ते केंद्र की राजनीति में वापसी कर रहे हैं तो जनता दल यूनाईटेड उनके लिए उप प्रधानमंत्री का पद चाह रहा है। इस बात के लिए दबाव भी बनाया जा रहा है, लेकिन इसपर फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को करना है।
नीतीश कुमार का जन्म 01 मार्च 1951 को बिहार के बख्तियारपुर में हुआ था। इस समय उनकी उम्र 75 साल है। उनकी मां का नाम परमेश्वरी देवी था। पिता राम लखन सिंह आयुर्वेदिक डॉक्टर थे। कुर्मी (पिछड़ी) जाति से आने वाले नीतीश की शुरुआती पढ़ाई गांव में ही हुई। बिहार कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से मैकैनिकल इंजीनियरिंग करने के बाद नीतीश इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड में काम करने लगे। इसी बीच जय प्रकाश नारायण के आंदोलन से जुड़े और राजनीति में आ गए। नीतीश कुमार की शादी 22 फरवरी 1973 को मंजू कुमारी सिन्हा से हुई थी। मंजू बिहार में सरकारी स्कूल टीचर थीं। नीतीश कुमार की पत्नी मंजू का 2007 में निधन हो चुका है। नीतीश और मंजू का एक बेटा है निशांत कुमार। निशांत ने बीआईटी मेसरा से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। इसी महीने 08 मार्च 2026 को उन्होंने जदयू की सदस्यता ग्रहण की।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]रेमंड ग्रुप के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया (Vijaypat Singhania) का मुंबई में 87 वर्ष की…
बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश कुमार का 20 साल का कार्यकाल आज यानी…
क्या आप जानते हैं कि भारत दुनिया के सबसे बड़े कच्चे तेल उपभोक्ताओं में से…
राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (एनआईए) भारत की प्रमुख एजेंसी है, जो आतंकवाद से लड़ने और राष्ट्रीय…
राजस्थान दिवस 2026 हर साल 30 मार्च को मनाया जाता है, जो वर्ष 1949 में…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 मार्च 2026 को गौतमबुद्ध नगर के जेवर में 'नोएडा इंटरनेशनल…