Categories: Summits

गंगटोक में डेयरी सहकारी सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे अमित शाह

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह अगले महीने की 7 तारीख को सिक्किम की राजधानी गंगटोक में पूर्वी और उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के डेयरी सहकारी सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। इस एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन भारतीय राष्ट्रीय सहकारी डेयरी संघ-एन सी डी एफ आई द्वारा किया जाएगा। एन सी डी एफ आई के अध्यक्ष मंगल जीत राय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी है।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

इस आयोजन में सिक्किम के मुख्यमंत्री पीएस तमांग भी शामिल होंगे। इस बार संगोष्‍ठी का विषय ”जुझारू पूर्वी और उत्तर-पूर्वी क्षेत्र डेयरी सहकारी समितियां — चुनौतियों और अवसरों की खोज” है। इसका उद्देश्य पूर्वी और उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के स्थानीय समुदायों के लाभ के लिए सहकारी पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करना है। लगभग 12 पूर्वी और उत्तर-पूर्वी राज्यों के राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड, नाबार्ड, सहकारी दुग्ध संघों और डेयरी संघों के अधिकारियों के सम्मेलन में भाग लेने की संभावना है।

 

एन सी डी एफ आई के अध्यक्ष मंगल जीत राय ने बताया कि एनसीडीएफआई ने वर्ष 2021-22 में कुल 6,305 करोड़ रुपये का व्यापार किया, जबकि वर्ष 2015-16 में यह व्यापार 1,006 करोड़ रुपये का ही था। उन्होंने बताया कि विश्व के कुल दुग्ध उत्पादन में भारत की 17 प्रतिशत हिस्सेदारी है। देश के लगभग 80 लाख डेयरी सहकारी किसान इससे जुड़े हुए हैं।

 

Find More News related to Summits and Conferences

 

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

दिवाला समाधान में तेजी: भारत ने IBC संशोधन विधेयक 2026 को दी मंजूरी

भारत की वित्तीय प्रणाली को मज़बूत करने के लिए, लोकसभा ने 30 मार्च, 2026 को…

30 seconds ago

महावीर जयंती 2026: पीएम मोदी ने सम्राट संप्रति संग्रहालय का किया लोकार्पण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 मार्च, 2026 को गुजरात की अपनी यात्रा के दौरान गांधीनगर…

3 hours ago

भारत में LPG का सबसे बड़ा उत्पादक शहर कौन सा है?

जैसा कि आप जानते हैं, आजकल LPG काफी चर्चा में है; लेकिन क्या आपने कभी…

4 hours ago

वैश्विक राजनीति को झटका: सूरीनाम के पूर्व राष्ट्रपति संतोखी का निधन

सूरीनाम के पूर्व राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोखी का 30 मार्च को 67 वर्ष की आयु में…

4 hours ago

AI के जरिए आयुर्वेद को नई पहचान: 13 भाषाओं में शोध होगा सुलभ

पारंपरिक स्वास्थ्य देखभाल ज्ञान को और अधिक समावेशी बनाने के लिए, भारत ने आयुर्वेद अनुसंधान…

6 hours ago

सरकार का सख्त कदम: अब हर घर में कचरा अलग करना होगा अनिवार्य

बेहतर और टिकाऊ कचरा प्रबंधन के लिए, भारत में 'ठोस कचरा प्रबंधन नियम 2026' लागू…

7 hours ago