Categories: Uncategorized

केन्द्रीय सरकारी कर्मचारियों के लिए होम लोन की रकम 25 लाख रुपये तक बढ़ी

7वें वेतन आयोग की स्वीकृत सिफारिशों को शामिल करते हुए, सरकार ने अधिकतम राशि बढ़ा दी है जिसके तहत एक केंद्रीय सरकारी कर्मचारी नए घर / फ्लैट के निर्माण / खरीद के लिए सरकार से 25 लाख रुपये तक उधार ले सकता है. इससे पहले यह सीमा केवल 7.50 लाख थी. इस कदम से पूरे देश में लगभग 50 लाख केंद्र सरकार कर्मचारियों को लाभ प्राप्त होगा.

7वीं वेतन आयोग की स्वीकृत सिफारिशों को शामिल करने वाले हाउस बिल्डिंग एडवांस (एचबीए) नियमों को संशोधित करने के बाद कर्मचारी 34 महीने का बेसिक वेतन कर्ज के तौर पर ले सकेंगे. आवास विस्तार के लिए अब 1.80 लाख रुपये के बजाय 10 लाख रुपये तक का कर्ज लिया जा सकेगा.

नए हाउस बिल्डिंग एडवांस (एचबीए) नियमों की महत्वपूर्ण विशेषताएं: –
  • एक केन्द्रीय सरकारी कर्मचारी द्वारा उधार ली गई अग्रिम की कुल राशि को संशोधित कर बढ़ा दिया गया है.
  • कर्मचारी आधारभूत वेतन के 34 महीनों का अधिकतम 25 लाख रुपये तक, या घर / फ्लैट की लागत, या चुकौती करने की क्षमता के अनुसार राशि, जो भी नए भवन / नए घरों की खरीद के लिए कम से कम है, उधार ले सकता है.
  • घर की लागत सीमा जिस पर कर्मचारी गृह निर्माण / खरीद कर सकता है उसे योग्य मामलों में 25% से ऊपर संशोधन के प्रावधान के साथ 1.00 करोड़ रुपए संशोधित किया गया है. पहले की लागत सीमा 30 लाख रुपये थी.
  • दोनों पति-पत्नी, यदि वे केंद्रीय सरकारी कर्मचारी हैं, तो अब एचबीए को संयुक्त रूप से या पृथक रूप से लेने के लिए पात्र हैं. इससे पहले पति-पत्नी में से केवल कोई एक ही हाउस बिल्डिंग एडवांस के लिए योग्य था.
  • हाउस बिल्डिंग अग्रिम की सहायता से निर्मित/ ख़रीदे घर / फ्लैट का निजी बीमा कंपनियों से बीमा कराया जा सकता है, जो बीमा विनियामक विकास प्राधिकरण (आईआरडीए) द्वारा अनुमोदित है.
  • एचबीए की वसूली की पद्धति मौजूदा मासिक वसूली की पद्धति के अनुसार 180 मासिक किस्तों में पहले पंद्रह वर्षों में मूलधन की वसूली और इसके बाद अगले 5 वर्षों में 60 मासिक किस्तों के अनुसार ज़ारी रहेगी.
स्रोत- द इकोनॉमिक टाइम्स

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
admin

Recent Posts

पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहसिना किदवई का निधन

देश की वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश की राजनीति का अहम…

3 hours ago

ब्लैंका व्लासिक वर्ल्ड 10K बेंगलुरु 2026 की ग्लोबल एम्बेसडर नियुक्त

मशहूर TCS वर्ल्ड 10k बेंगलुरु रेस (TCS World 10k Bengaluru race) 26 अप्रैल 2026 को…

3 hours ago

Bank of Baroda ने बहुभाषी एआई प्लेटफॉर्म ‘बॉब संवाद’ शुरू किया

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने अपने ग्राहकों के अनुभव को और बेहतर बनाने…

6 hours ago

INS सुनयना माले पहुंचा, भारत-मालदीव समुद्री सहयोग मजबूत

भारत ने अपने पड़ोसी देशों के साथ संबंधों को मज़बूत करने की दिशा में एक…

7 hours ago

महाराष्ट्र में नई हेल्थ पहल: ‘मेरा गांव, स्वस्थ गांव’ योजना शुरू

विश्व स्वास्थ्य दिवस के विशेष अवसर पर 07 अप्रैल 2026 को महाराष्ट्र सरकार ने ग्रामीण…

7 hours ago

मार्च 2026 में भारत के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में गुरुग्राम शीर्ष पर

भारत में वायु प्रदूषण एक गंभीर समस्या बनी हुई है, और एक नई रिपोर्ट ने…

8 hours ago