हॉकी में भारत के स्टार डिफेंडर और ड्रैग-फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह को एफआईएच मेंस प्लेयर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से नवाजा गया है। उन्होंने लगातार दूसरी बार यह उपलब्धि अपने नाम की है। 26 साल के हरमनप्रीत ऐसा करने वाले दुनिया के सिर्फ चौथे खिलाड़ी हैं। उनसे पहले पुरुषों में नीदरलैंड के तियून डी नूईयर, ऑस्ट्रेलिया के जेमी ड्वायर और बेल्जियम के आर्थर वान डोरेन ऐसा कर चुके हैं। इस बीच, डच खिलाड़ी फेलिस अल्बर्स को महिला वर्ग में विजेता चुना गया।
Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks
हरमनप्रीत को वोटिंग में 29.4 अंक मिले। दूसरे नंबर पर 23.6 अंकों के साथ थिएरी ब्रिंकमैन और तीसरे नंबर पर 23.4 अंकों के साथ टॉम बून रहे। भारतीय हॉकी टीम के उपकप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 2021-22 सीजन में एफआईएच प्रो लीग में 16 मैचों में 18 गोल दागे थे। साथ ही वह प्रो लीग के एक सीजन में सबसे ज्यादा गोल दागने वाले खिलाड़ी भी बन गए।
महिलाओं में नीदरलैंड की फेलिस एल्बर्स को एफआईएच प्लेयर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से नवाजा गया। 22 साल की फेलिस 1999 के बाद से यह अवॉर्ड जीतने वाली हॉकी की सबसे युवा महिला खिलाड़ी बन गई हैं। फेलिस से आगे बस नताशा केलर हैं। उन्होंने 1999 में यह उपलब्धि हासिल की थी। महिलाओं को यह सम्मान 1998 से दिया जा रहा है। फेलिस को 29.1 प्वाइंट मिले। वहीं, दूसरे नंबर पर 26.9 अंकों के साथ मारिया ग्रेनेटो रहीं। ऑगस्टीना गोरजेलेनी 16.4 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। फेलिस ने 2019 में नीदरलैंड के लिए डेब्यू किया था।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
अश्विनी भिड़े को बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) की पहली महिला नगर आयुक्त नियुक्त किया गया…
लोकसभा ने प्रस्ताव पारित कर दिया है और अमरावती को आंध्र प्रदेश की एकमात्र राजधानी…
दिल्ली राज्य सरकार ने 'लखपति बिटिया योजना' शुरू की है। इस नई योजना का उद्देश्य…
भारत के रक्षा क्षेत्र ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, क्योंकि वित्त वर्ष 2025-26…
कोस्टा रिका ने मानव सुरक्षा और वन्यजीव संरक्षण को ध्यान में रखते हुए एक अभिनव…
देश के लोकप्रिय भुगतान मंच ‘यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस’ (यूपीआई) के जरिए होने वाले लेनदेन में…