हिंदी साल 2019 में 615 मिलियन से अधिक लोगो द्वारा बोली जाने वाली दुनिया की तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा बन गई है। वहीँ वर्ल्ड लैंग्वेज डेटाबेस एथनोलॉग के 22 वें संस्करण में बताया गया है कि 1,132 मिलियन से अधिक लोगो द्वारा बोली जाने वाली अंग्रेजी इस सूची में सबसे ऊपर है, जबकि चीनी भाषा मैंडरिन 1,117 मिलियन बोले जाने वालों के साथ दूसरे स्थान पर है।
एथनोलॉग, 1951 में हुई स्थापना के बाद से दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं का वार्षिक डेटाबेस जारी करता है। हलियां डेटाबेस में दुनिया में बोली जाने वाली करीब 7,111 भाषाओं को शामिल किया गया है। इसके अलावा एथनोलॉग उन प्राचीन भाषाओं का डेटा भी तैयार करता है, जो वर्तमान में नहीं बोली जाती। इस संस्करण में ऐसी करीब 348 भाषाओं को सूचीबद्ध किया गया है।



2026 विंटर ओलंपिक्स: मेज़बान देश, स्थान,...
PNB लक्सुरा मेटल क्रेडिट कार्ड: फीस, फाय...
गोल्डमैन सैक्स ने भारत की CY26 GDP वृद्ध...

