Categories: Uncategorized

2021 ग्रीष्मकालीन डेफलिम्पिक्स की मुख्य हाइलाइट्स

 

2021 समर डेफलिम्पिक्स का 24 वां संस्करण यानी कैक्सियस 2021, जिसे आधिकारिक तौर पर XXIV समर डेफलिंपिक गेम्स कहा जाता है, फेस्टा दा उवा, कैक्सियास डो सुल, ब्राजील में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय बहु-खेल आयोजन था। बधिरों के लिए खेल की अंतर्राष्ट्रीय समिति (आईसीएसडी) मुख्य शासी निकाय है जो डेफलिम्पिक्स और अन्य विश्व बधिर चैंपियनशिप के संगठन के लिए जिम्मेदार है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

 हिन्दू रिव्यू अप्रैल 2022, डाउनलोड करें मंथली हिंदू रिव्यू PDF  (Download Hindu Review PDF in Hindi)


यह पहली बार है जब खेलों का आयोजन लैटिन अमेरिकी देश में किया गया, जब मेजबान शहर में गर्मियों का समय नही है (क्योंकि दक्षिण ब्राजील में मई में शरद ऋतु होती है) और दक्षिणी गोलार्ध में यह खेल तीसरी बार आयोजित किया गया।  इससे पहले यह खेल 1989 में न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में तथा 2005 में  ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम की शुरुआत ब्राजील की प्रथम महिला मिशेल बोल्सोनारो ने की थी।

2021 डेफलिम्पिक्स का आदर्श वाक्य

इस आयोजन का आदर्श वाक्य है “खेल हमारे दिलों से आता है”

शुभंकर

डेफलिम्पिक्स का शुभंकर रिंग-टेल्ड कोटी – नीनो है, जिसका अर्थ है अनमोल, प्रशंसा के योग्य, हंसमुख, खुश, बहुत भाग्यशाली और शुभ।

आयोजन और भागीदारी

71 देशों का प्रतिनिधित्व करने वाले 2,349 एथलीटों की भागीदारी के साथ 18 खेलों में कुल 226 कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कुल मेडल टैली:


रैंक देश कुल
1 यूक्रेन 138 (स्वर्ण – 62, रजत – 38, कांस्य – 38)
2 अमेरीका 55 (स्वर्ण- 20, रजत- 11, कांस्य- 24)
3 ईरान 40 (स्वर्ण- 14, रजत- 12, कांस्य-14)
9 भारत 17 (स्वर्ण- 8, रजत- 1, कांस्य- 8)


भारत द्वारा जीते गए पदक:


खिलाड़ी इवेंट मैडल
धनुष श्रीकांत पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्वर्ण
अभिनव देशवाल पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्वर्ण
धनुष श्रीकांत और प्रियशा देशमुख मिश्रित टीम 10 मीटर एयर राइफल स्वर्ण
बैडमिंटन टीम मिश्रित टीम बैडमिंटन स्वर्ण
जर्लिन जयराचगन महिला एकल बैडमिंटन स्वर्ण
दीक्षा डागर महिला गोल्फ स्वर्ण
जर्लिन जयराचगन और अभिनव शर्मा मिश्रित युगल बैडमिंटन स्वर्ण
सुमित दहिया पुरुषों की फ़्रीस्टाइल 97 किग्रा स्वर्ण
पृथ्वी शेखर और धनंजय दुबे पुरुष युगल टेनिस रजत
शौर्य सैनी पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल कांस्य
वेदिका शर्मा महिला 10 मीटर एयर पिस्टल कांस्य
अभिनव शर्मा पुरुष एकल बैडमिंटन कांस्य
पृथ्वी शेखर पुरुष एकल टेनिस कांस्य
पृथ्वी शेखर और जाफरीन शेख मिश्रित युगल टेनिस कांस्य
वीरेंद्र सिंह पुरुषों की फ़्रीस्टाइल 74किग्रा कांस्य
अमित कृष्ण पुरुषों की फ़्रीस्टाइल 86किग्रा कांस्य

Find More Sports News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

पार्थनिल घोष बने HDFC ERGO जनरल इंश्योरेंस के प्रबंध निदेशक और सीईओ

भारत के बीमा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण नेतृत्व परिवर्तन के तहत HDFC ERGO जनरल इंश्योरेंस…

1 hour ago

ऑस्कर 2026: किन फिल्मों और कलाकारों को मिल सकता है बड़ा सम्मान?

98th Academy Awards का आयोजन 15 मार्च 2026 को डॉल्बी थिएटर, लॉस एंजिल्स में किया…

2 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ‘Women in Agri-Food Systems’ वैश्विक सम्मेलन को संबोधित किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 12 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित कृषि-खाद्य प्रणालियों में…

17 hours ago

World Sleep Day 2026:अच्छी नींद क्यों है सेहत के लिए जरूरी?

World Sleep Day 2026: शरीर की क्रियाओं का नींद सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके बगैर…

18 hours ago

लाड़ली बहना योजना: 34वीं किस्त की राशि महिलाओं के खातों में भेजी गई, जानें इस योजना के बारे में

मध्य प्रदेश सरकार ने 13 मार्च 2026 को लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त जारी…

19 hours ago

BIM10 टूर्नामेंट विवाद: तीन खिलाड़ियों को किया गया सस्पेंड

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने बारबाडोस में आयोजित Bim10 लीग 2023/24 के दौरान भ्रष्टाचार के…

20 hours ago