Categories: Agreements

ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित करने हेतु हीरो मोटोकॉर्प ने एचपीसीएल के साथ समझौता किया

हीरो मोटोकॉर्प और हिन्‍दुस्‍तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने समझौता किया है। इस समझौते के तहत दोनों कंपनियां मिलकर देश में इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) के लिये चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर स्‍थापित करने का काम करेंगीं। इससे आने वाले समय में इलेक्ट्रिक वाहन के चलन में तेजी आएगी। इसके तहत दोनों कंपनियां देशभर में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने का काम करेंगी।

हीरो मोटोकॉर्प देशभर में हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पेट्रोल पंपों पर चार्जिंग स्टेशन लगाएगी। इससे देशभर में इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करने के लिए और सुविधा मिल सकेगी। पहले फेज में कंपनी कुछ शहरों से इसकी शुरूआत करेगी। उसके बाद अन्य शहरों में चार्जिंग स्टेशन लगाए जाएंगे। दो पहिया वाहन निर्माता हर चार्जिंग स्टेशन पर कई स्मार्ट चार्जर लगाएगी। इनमें डीसी और एसी चार्जर शामिल होंगे जिनसे इलेक्ट्रिक टू व्हीलर चार्ज होंगे। इस पूरी प्रक्रिया को हीरो मोटोकॉर्प कंट्रोल करेगी। इसके लिए कंपनी मोबाइल आधारित एप का उपयोग करेगी। कंपनी के अनुसार ये पूरी प्रक्रिया कैशलैस होगी।

 

चार्जिंग स्‍टेशन स्थापित

 

कंपनियां चार्जिंग स्‍टेशन स्थापित करने की शुरुआत चुनिंदा शहरों से करेगी। इसके बाद जरूरत और डिमांड को देखते हुए अन्य जगहों पर इसका विस्‍तार किया जाएगा। हीरो मोटोकॉर्प और हिन्‍दुस्‍तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड का लक्ष्‍य देशभर में ईवी चार्जिंग स्‍टेशनों के नेटवर्क बढ़ाना है। देश में लगातार इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या में इजाफा हो रहा है।

 

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

  • हीरो मोटोकॉर्प की स्थापना: 19 जनवरी 1984;
  • हीरो मोटोकॉर्प के संस्थापक: बृजमोहन लाल मुंजाल;
  • हीरो मोटोकॉर्प मुख्यालय: नई दिल्ली;
  • हीरो मोटोकॉर्प के सीईओ: पवन मुंजाल.

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

2 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

1 month ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago